Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चेन्नई में रविवार को पूर्णता रहा लॉकडाउन, सीएम ने निजी अस्पतालों को दी चेतावनी
    Breaking News

    चेन्नई में रविवार को पूर्णता रहा लॉकडाउन, सीएम ने निजी अस्पतालों को दी चेतावनी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई । कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रविवार को लॉकडाउन को लागू रहा। पुलिस ने बंद को सफल बनाने के लिए सख्ती दिखाई। इसी बीच मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कोरोना का इलाज करने वाले निजी अस्पताल को चेतावनी दी कि निर्धारित दर से अधिक रुपये लेने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
    मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को ट्वीट में कहा है कि कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले निजी अस्पताल अगर सरकार के निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली करते हो तो उनके खिलाफ कार्रवाई कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अस्पतालों में निर्धारित दर को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। सरकार ने प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अस्पताल लिए अधिकतम 7,500 रुपये रोजाना और तृतीय और चतुर्थ श्रेणी अस्पतालों के लिए यह दर अधिकतम पांच हजार रुपये प्रतिदिन तय की गई है।
    सरकार के निर्देश पर रविवार को नगर में दवा की दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी दुकानें बंद रही। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि केवल आपात स्थित में ही निजी वाहनों को निकलने की अनुमति दी जाएगी। इसलिये सड़कों पर वाहन भी बहुत कम दिखे। सरकार के निर्देश पर इस माह के सभी रविवार को पूरी तरह से लाऊडाउन को सख्ती से लागू किया जायेगा। रविवार को सब्जी और किराने की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल और रेस्तरां सहित सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। चेन्नई पुलिस ने कहा कि दूध विक्रेता, चिकित्सा उद्देश्य, आपात स्थिति और अंतिम संस्कार के मामलों को छोड़कर किसी भी वाहन को आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
    उल्लेखनीय है कि एक अगस्त तक तमिलनाडु राज्य में कोरोना के 2,51,738 मामले दर्ज किये जा चुके हैं, जिनमें से 1,00,877 मामले चेन्नई में दर्ज किये गये हैं।

    chennaicorona Chennailockdown
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम मंदिर के स्वरूप में दिखेगा अयोध्या रेलवे स्टेशन
    Next Article अयोध्या: शिवसेना ने मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट को दान किए पांच करोड़ रुपये
    azad sipahi

    Related Posts

    झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान

    October 20, 2025

    अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

    July 31, 2025

    झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

    March 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version