Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिका डिजिटल स्ट्राइक की तैयारी में, Tik Tok को बचाने के लिए आई माइक्रोसॉफ्ट
    Breaking News

    अमेरिका डिजिटल स्ट्राइक की तैयारी में, Tik Tok को बचाने के लिए आई माइक्रोसॉफ्ट

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मीडिया में शुक्रवार को आई एक खबर के मुताबिक प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक (Tik tok) के अमेरिकी परिचालन के अधिग्रहण की दिशा में अग्रिम दौर की बातचीत कर रही है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि उनका प्रशासन चीन के स्वामित्व वाले इस वीडियो ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि हम टिकटॉक पर विचार कर रहे हैं. संभवत: हम टिकटॉक को प्रतिबंधित करेंगे. बता दें कि भारत ने टिकटॉक समेत 106 चीनी ऐप (Chinese Apps) पर प्रतिबंध लगाया है इस कदम का अमेरिकी प्रशासन एवं सांसदों दोनों ने स्वागत किया है.

    ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हम कुछ अन्य चीजें भी कर सकते हैं. कई विकल्प हैं. लेकिन इस बीच बहुत सारी चीजें हो रही हैं तो देखना होगा कि क्या होता है. पर टिकटॉक के संबंध में हम बहुत सारे विकल्पों को देख रहे हैं.’ ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने शुक्रवार की रात खबर दी कि भारतीय मूल के अमेरिकी सत्य नडेला की अगुवाई वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक के अमेरिकी काम-काज को अधिगृहित करने की वार्ता में काफी आगे बढ़ चुकी है. यह सौदा अरबों डॉलर का हो सकता है.

    अखबार ने खबर दी, ‘मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक सोमवार तक एक सौदा पूरा हो सकता है इस बातचीत में माइक्रोसॉफ्ट, बाइटडांस व्हाइट हाउस के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं. बातचीत में बदलाव संभव है सौदा नहीं भी हो सकता है.’ चीन की बाइटडांस टिकटॉक की मूल कंपनी है. हाल के कुछ हफ्तों में, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने टिकटॉक पर अमेरिकियों की निजी सूचना एकत्र करने का आरोप लगाया था.

    उन्होंने सदन की विदेश मामलों संबंधी समिति के सदस्यों को बृहस्पतिवार को बताया, ‘भारत ने टिकटॉक समेत 106 चीनी ऐप को प्रतिबंधित किया है जो उसके नागरिकों की निजता एवं सुरक्षा के लिए जोखिम खड़े कर रहे थे.” मीडिया में आई खबरों में यह भी कहा गया कि ट्रंप प्रशासन जल्द ही बाइटडांस को टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन के स्वामित्व से वंचित कर सकता है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 लाख के करीब
    Next Article पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव
    sonu kumar

      Related Posts

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version