भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई की जयंती पर उन्हें सादर नमन। राष्ट्र के अंतरिक्ष विज्ञान को नयी दिशा देने के लिए आपका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।’
साराभाई का जन्म 12 अगस्त,1919 को अहमदाबाद में हुआ था। वह एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और खगोलशास्त्री थे, जिन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान शुरू किया और भारत में परमाणु ऊर्जा विकसित करने में मदद की। उन्हें 1966 में पद्म भूषण और 1972 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। साराभाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version