Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘चीन’ की ‘चालबाजियों’ में फंसे ‘ओली’ के आरोपों का जवाब है ‘अयोध्या का नेपाली मंदिर’
    Top Story

    ‘चीन’ की ‘चालबाजियों’ में फंसे ‘ओली’ के आरोपों का जवाब है ‘अयोध्या का नेपाली मंदिर’

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारत-नेपाल के बनते-बिगड़ते सांस्कृतिक रिश्तों के बीच अयोध्या में 05 अगस्त से शुरू होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ सारा विश्व संघर्ष नहीं कर रहा होता तो यहां श्रद्धालुओं का जमघट लगा होता। विश्व के तमाम देशों के साथ नेपाल के हिन्दू धर्मावलंबियों की भी अयोध्या में भारी भीड़ होती।
    इतना ही नहीं, अयोध्या स्थित नेपाली मंदिर में भगवान कुर्मनारायण के रूप में स्थापित शालिग्राम ने तो नेपाल के प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली के उस दावे की पोल खोल दी है कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि भारत का अयोध्या में नहीं अपितु नेपाल का एक गांव में हुआ था।
    वरिष्ठ पत्रकार राजीवदत्त पांडेय की माने तो भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की सच्चाई पर उंगली उठाने वाले नेपाली पीएम ओली यह जानकर परेशान होंगे कि सदियों से चली आ रही भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता क्षणिक नहीं है, बल्कि यह वैदिक काल से चली आ रही। नेपाल राष्ट्र की एक बहू राजकुमारी देवी ने वर्ष 1895 में अयोध्या में नेपाली मंदिर में भगवान कुर्मनारायण की शालिग्राम के रूप में स्थापना कर भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को और पुख्ता किया था। अगर कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा विश्व संघर्ष नहीं कर रहा होता, ओली के इस झूठे दावे का नेपाली जनता खुद जवाब बनकर सामने खड़ी होती। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास में उन्हें शामिल होने को खुद ओली भी नहीं रोक पाते। यहां की जनभावना को न तो चीन की चालबाजियों से लुभाकर देखा जाता और न ही वह इतराते। वजह, तत्कालीन नेपाल नरेश जंग बहादुर राणा की बहू राजकुमारी देवी ने वर्ष 1895 में ही इसकी नींव रख दी थी। नेपालियों के रोम-रोम में बसने वाले ‘अयोध्या के श्रीराम’ का मंदिर अयोध्या में स्थापित करवा कर उन्होंने भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ कर दिया था।
    नेपाली मंदिर का इतिहास
    मंदिर निर्माण का विषय भी बहुत रोचक है। इसे लेकर एक कथा प्रचलित है। कहते हैं कि एक बार नेपाल के मुक्तिधाम से निकलने वाली काली गंडक नदी से कुछ लोगो को 15 इंच डायमीटर के विशाल शालिग्राम प्राप्त हुआ। फिर उन लोगों ने इसके धार्मिक महत्व को ध्यान में रखकर अच्छे मूल्य पर बेंचने को राजभवन पहुंचे। राज परिवार ने इसका अच्छा मूल्य भी दिया और घर मे ही स्थापित करवाने को पुरोहित की बुलवाया, लेकिन पुरोहित ने इतने बड़े शालिग्राम को घर मे स्थापित करने से मना करते हुए स्थापना से मना कर दिया। बावजूद इसके राजकुमारी देवी ने इसे घर मे ही रखने का दबाव बनाया और ऐसा ही हुआ भी। परंतु रात में सोते समय देखे स्वप्न के बाद राजकुमारी बेचैन रहने लगीं और इसे स्वप्न के मुताबिक भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में इसे स्थापित करने का मन बनाया। इसके बाद राजपरिवार अयोध्या पहुंचा और विभीषण कुंड के पास एक मंदिर बनाकर यहां शालिग्राम की स्थापना हुई। वर्ष 1895 में शुरू हुए मंदिर में भगवान कुर्मनारायण को शालिग्राम के रूप में स्थापित करने का यह कार्य पंडित मोदनाथ शर्मा के प्रबंधकत्व में वर्ष 1900 में पूरा कर लिया गया। तब से अब तक नेपाली समाज और हिन्दू धर्मावलंबी भारतीय यहां पूजन अर्चन करते आ रहे हैं।
    क्या है शालिग्राम
    नेपाल समेत विश्व के सभी हिन्दू धर्मावलंबी शालिग्राम को पूजते हैं। इनकी पूजा भगवान विष्णु के रूप में होती है। इसकी पूजा ठाकुर जी के रूप में आज भी हर हिन्दू के परिवार मे होती है। किसी भी शुभ कार्य से पहले होने वाली पूजा की शुरुआत ठाकुरजी की आराधना और पूजन के साथ ही होती है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत निर्माण के सपनों को पूरा करने में जुटे प्रवासी श्रर्मिक
    Next Article राफेल और चीन के जे-20 की खूबियों में छिड़ी जंग​​​
    sonu kumar

      Related Posts

      नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह

      October 13, 2025

      इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी

      October 13, 2025

      मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version