Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाकिस्तान आतंकवादियों और आपराधिक गिरोहों का सुरक्षित अड्डा : भारत
    Top Story

    पाकिस्तान आतंकवादियों और आपराधिक गिरोहों का सुरक्षित अड्डा : भारत

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जैसी सामूहिक कार्रवाई की थी, वैसी ही कार्रवाई उसे पाकिस्तान में पनाह लिए माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम, उसके गुर्गों, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ करनी चाहिए।

    सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को आतंकवाद और संगठित अपराध पर हुई खुली चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि जो देश अपनी सरजमीं से आतंकवाद का समर्थन करते हैं या उसे बढ़ावा देते हैं उन्हें उनकी हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए। सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों में भी कहा गया है कि संबंधित देश को आतंकवादी गतिविधियों और आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के संबंध में रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।

    भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि आतंकवादियों को धन मुहैया कराए जाने से रोकने के लिए बने कार्यबल (एफएटीएफ) की सिफारिशों को कारगर ढंग से लागू करने के लिए कदम उठाने चाहिए। अनेक देशों में कारगर प्रशासन और पर्याप्त निगरानी के अभाव में ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा है। आवश्यक है कि उनकी प्रशासनिक और निगरानी क्षमता को बढ़ाया जाए। भारत ने आतंकवादियों को धन मुहैया कराए जाने और धन शोधन को रोकने के लिए बनाई गई एफएटीएफ जैसी संस्थाओं को और मजबूत बनाने की जरूरत है।भारतीय ने यह भी कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में तेज गति से हुए बदलाव के मद्देनजर यह आवश्यक है कि आतंकवादियों, आतंकी संगठनों और संगठित आपराधिक गिरोहों के बीच सांठ-गांठ और लेन-देन पर कड़ी नजर रखी जाए।

    भारत ने कहा कि उसने आतंकवादी संगठनों और अंतराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों के बीच क्रूर सांठगांठ का प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया है। भारतीय प्रतिनिधि ने दाऊद इब्राहिम गिरोह का उल्लेख करते हुए कहा कि उसने सोने की तस्करी और नकली नोटों के धंधे के जरिए आतंकवादी गुटों को धन मुहैया कराया। इन गुटों ने वर्ष 1993 में मुंबई में सिलसिले वार बंम धमाके किए जिसमें 250 से अधिक निर्दोष लोगों को जान गंवानी पड़ी। इससे करोड़ों मूल्य की संपत्ती भी नष्ट हुई। भारतीय प्रतिनिधि ने इन बम धमाकों के लिए जिम्मेदार लोगों को पड़ोसी देश में पनाह और संरक्षण दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों का अड्डा बना हुआ है। इन आतंकवादी और आतंकवादी संगठनों को संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेरल विमान हादसे पर सतपाल महाराज ने दुःख व्यक्त किया
    Next Article केरल विमान हादसे में दोनों पायलटों समेत 11 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

      October 12, 2025

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

      October 12, 2025

      स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version