Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस में पायलट की वापसी, गहलोत ही रहेंगे CM…सचिन को मिलेगा ‘सम्मान’
    Top Story

    कांग्रेस में पायलट की वापसी, गहलोत ही रहेंगे CM…सचिन को मिलेगा ‘सम्मान’

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्कः राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद सोमवार को कहा कि पद को लेकर उनकी कोई लालसा नहीं है और उम्मीद है कि समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके और उनके समर्थक विधायकों द्वारा जो मुद्दे उठाए गए थे, वे सैद्धांतिक थे और इनके बारे में कांग्रेस आलाकमान को अवगत करा दिया गया है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि पायलट को कांग्रेस कोई बड़ा पद सौंप सकती है।

     

    मुझे चाहिए मान-सम्मान
    पायलट ने कहा कि पार्टी अगर पद दे सकती है तो वापिस भी ले सकती है। पायलट ने कहा कि मुझे किसी बड़े पद की लालसा नहीं बल्कि सम्मान चाहिए। उन्होंने हम चाहते हैं कि जिस मान-सम्मान और स्वाभिमान की बात की जाती है वह बनी रहे। 15 सालों से पार्टी के लिए जो मेहनत की है, उसे पार्टी भी जानती है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”मुझे लगता था कि डेढ़ साल की सरकार में काम करने के बाद मेरा अनुभव रहा है, वो मैं कांग्रेस आलाकमान के समक्ष लेकर जाऊं। मुझे लगता है कि उनका निवारण होगा।” मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किए गए हमलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”हमने कभी भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल और आचरण नहीं किया जो हमारे योग्य नहीं है।” उन्होंने कहा, ”हमारी जवाबदेही बनती है कि हम कैसे वादों को पूरा करें। पार्टी ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना जरूरी है। मुझे लगता है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद पायलट ने कहा कि सरकार और संगठन के कई ऐसे मुद्दे थे जिनको हम रेखांकित करना चाहते थे।

     

    सोनिया-राहुल गांधी ने सुनी बात
    पायलट ने कहा कि चाहे देशद्रोह का मामला हो, SOG जांच का विषय हो या फिर कामकाज को लेकर आपत्तियां हों, उन सभी के बारे में हमने आलाकमान को बताया। पायलट ने कहा कि हमने शुरू से यह बात कही कि जो हमारे मुद्दे हैं वे सैद्धांतिक हैं। मुझे लगता था कि ये पार्टी के हित में हैं और इनको उठाना बहुत जरूरी है। हमने ये सारी बातें आलाकमान के समक्ष रखी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण के दौरान बहुत सारी बातें की गईं और यहां तक कि मेरे बारे में भी बहुत बातें हुईं। व्यक्तिगत तौर पर कुछ ऐसी बातें हुईं जिनका मुझे भी बुरा लगा। लेकिन संयम बनाए रखना चाहिए। राजनीति में व्यक्तिगत दुर्भावना की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पांच साल तक मेहनत कर यह सरकार बनाई है। इस सरकार में सभी की भागीदारी है। पायलट ने कहा कि मुझे खुशी है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमारी बात सुनी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और हम सभी ने विस्तार से चर्चा की। विधायकों की बातों को उचित मंच पर रखा गया है। मुझे आश्वासन दिया गया है कि तीन सदस्यीय समिति बनाकर तमाम मुद्दों का निराकरण किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 69.80
    Next Article पीएम मोदी कोरोना प्रभावित दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version