Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राम मंदिर भूमि पूजन पर बंगाल में लॉकडाउन को लेकर ममता के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा, कोठारी परिवार ने भी लगाया आरोप
    ताजा खबरें

    राम मंदिर भूमि पूजन पर बंगाल में लॉकडाउन को लेकर ममता के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा, कोठारी परिवार ने भी लगाया आरोप

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखने का कार्यक्रम 05 अगस्त को आयोजित किया गया है। सैकड़ों सालों से अनगिनत आंदोलनों और हजारों लोगों की कुर्बानी के बाद आखिरकार भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है। इसलिए पूरे देश में हिंदू समुदाय के बीच खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में दीपावली मनाई जाएगी। लोगों ने अपने अपने घरों पर दिए जलाने और शंख बजाने का निर्णय लिया है लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने वहां के निवासियों की मुश्किलें लॉकडाउन लागू कर बढ़ा दी है।

    दरअसल पश्चिम बंगाल में 31 अगस्त तक लॉकडाउन घोषित है। उसमें से सप्ताह के कई ऐसे दिन हैं जिस दिन संपूर्ण लॉक डाउन रहेगा। यानी लोग बिना वजह घर से बाहर पैर नहीं रख सकेंगे और ना ही भीड़ एकत्रित की जा सकेगी। उन तारीखों में पांच अगस्त भी शामिल है। इसके पहले दो अगस्त को ही लॉकडाउन था लेकिन उस दिन ईद होने की वजह से ममता सरकार ने लॉकडाउन का निर्णय वापस ले लिया था। जबकि पांच अगस्त को भूमि पूजा के मौके पर जब पूरे देश के साथ-साथ बंगाल के भी विभिन्न हिस्से में उत्सव मनाया जाएगा, तब लाख अर्जी के बावजूद ममता सरकार अड़ियल है और इस लॉकडाउन को वापस नहीं ले रही। इसलिए लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।
    सोशल साइट पर ममता बनर्जी को लेकर लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं और सीएम के इस बर्ताव को लेकर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी तो पहले ही कह चुकी है कि एक खास समुदाय को खुश करने के लिए ही ममता सरकार ने बहुसंख्यक हिंदुओं के इस बहुप्रतीक्षित उत्सव पर पाबंदियां लगा दी है। इसके साथ राम मंदिर आंदोलन में शहीद हुए राम कुमार कोठारी और शरद कुमार कोठारी के परिजनों ने भी ममता सरकार के इस रवैए को लेकर नाराजगी जताई है। कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार को सोचना चाहिए कि राम मंदिर के निर्माण का सपना कई पीढ़ियों का था और पूरा हो रहा है। इसलिए लोगों को उत्सव मनाने का अधिकार है। इसमें प्रशासनिक लगाम लगाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी नियमों को मानेंगे और उत्सव मनाएंगे। बंगाल सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएचडीएफसी बैंक के नए सीईओ होंगे शशिधर जगदीशन
    Next Article घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version