Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने वाराणसी में फहराया तिरंगा
    Breaking News

    आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने वाराणसी में फहराया तिरंगा

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने 15 अगस्त पर देश की आन-मान-शान तिरंगा ध्वज को फहराने के बाद सलामी ली। 
     
    वे स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी के रोहनिया स्थित सुरभि शोध संस्थान के परिसर में तिरंगाध्वज को फहराया। इस परिसर में वे संघ की दो दिवसीय श्रेणी सह बैठक को पाथेय भी देंगे। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को शुभकामना देने के साथ ही लोगों को प्रत्येक क्षेत्र में समृद्ध व शक्तिशाली बनने की अपील की है। इस मौके पर द्वय सह सरकार्यवाह डा. कृष्णगोपाल व दत्तात्रेय होसबोले, अखिल भारतीय सह व्यव​स्था प्रमुख अनिल ओक समेत काशी प्रान्त की प्रान्तकारिणी व अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
     
    गौरतलब है कि संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी शुक्रवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे हैं। वे यहां दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान संघ के वार्षिक बैठक में स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देंगे। इस बैठक में सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबोले, क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार समेत काशी प्रान्त की प्रान्तकारिणी व गतिविधि प्रमुख हिस्सा लेंगे। यह बैठक संघ के नियमित क्रम का हिस्सा है। इसमें वर्ष भर के कार्यों की समीक्षा होती है और अगले साल की रणनीति तैयार की जाती है। बैठक की शुरुआत ध्वज वंदना से होगी।
     
    संघ सूत्रों की मानें तो सरकार्यवाह भैयाजी 15 अगस्त को काशी प्रान्त की प्रान्तकारिणी के साथ बैठक कर उन्हें कार्य विस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन करेंगे। 16 अगस्त को संघ के गतिविधि आयाम से जुड़े कार्यों की वास्तविक स्थिति को जानेंगे और उसके उपरान्त मार्गदर्शन करेंगे। रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन के बाद काशी में आयोजित संघ की वार्षिक बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोरोना संकट काल में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए भैयाजी जोशी चुनिंदा और चयनित पदाधिकारियोें से मिलेंगे। इसके लिए अलग-अलग समय निर्धारित है।
     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल ने तेज किया दार्चुला से टिंकर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण
    Next Article पीएम मोदी ने लाल किले से किया ‘नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन’ का ऐलान
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      • पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
      • सर्वदलीय बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, विपक्ष ने कहा, हम सरकार के साथ हैं
      • 800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version