Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक को देश कर रहा नमन
    अन्य खबर

    स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक को देश कर रहा नमन

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पुण्यतिथि शताब्दी वर्ष पर देश आज स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को याद कर रहा है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने तिलक जी को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी का स्वतंत्रता आन्दोलन में अतुलनीय योगदान है, उन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र को समर्पित कर क्रांतिकारियों की एक वैचारिक पीढ़ी तैयार की।
    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “स्वाधीनता आंदोलन के नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्य तिथि पर सादर नमन। उन्होंने राष्ट्र को मंत्र दिया ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे ले कर रहूंगा’- जिसने स्वाधीनता आंदोलन की दिशा बदल दी। राष्ट्रीय जीवन में उनके योगदान को आदरपूर्वक याद किया जाता रहेगा।”
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज देश लोकमान्य तिलक को उनकी 100वीं पुण्यतिथि पर नमन करता है। उनकी बुद्धि, साहस, न्याय की भावना और स्वराज के विचार प्रेरणा देते रहते हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के साथ लोकमान्य तिलक के जीवन के कुछ पहलू हैं को दर्शाता एक वीडियो भी साझा किया।
    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी का स्वतंत्रता आन्दोलन में अतुलनीय योगदान है, उन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र को समर्पित कर क्रांतिकारियों की एक वैचारिक पीढ़ी तैयार की।अंग्रेजों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर उन्होंने स्वराज का जो नारा दिया उसने देश में नया साहस और विश्वास जगाया।” एक अन्य ट्वीट में शाह ने कहा कि लोकमान्य तिलक भारतीय संस्कृति व उसकी चेतना की आत्मा हैं। वह अस्पृश्यता के प्रबल विरोधी थे उन्होंने जाति और संप्रदायों में बंटे समाज को एक बनाने के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। अंग्रेजों से डरे लोगों को स्वाधीनता के लिए प्रेरित करने के लिए तिलक जी ने ही सार्वजनिक गणेश उत्सव शुरू किया।
    गृह मंत्री ने यह भी कहा कि लोकमान्य तिलक जी का अध्ययन असीमित था, उनके विचारों, कृतित्व और शोधों में उनके गहन चिंतन को साफ देखा जा सकता है। उनका मानना था कि जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हो तब भक्ति और मोक्ष नहीं कर्मयोग की जरूरत होती है। ऐसे वीर नायक की 100वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
    भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिलक जी को नमन करते हुए कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। भारतीय अन्तःकरण में एक प्रबल आमूल परिवर्तनवादी के रूप में आपकी भूमिका व आपके प्रखर विचार युवाओं को अनंतकाल तक राष्ट्र के समग्र विकास में सहभागिता के लिए मार्गदर्शन करते रहेंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड को मिले ढाई सौ करोड़, तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय
    Next Article प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत निर्माण के सपनों को पूरा करने में जुटे प्रवासी श्रर्मिक
    sonu kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version