अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहती है। सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर बहस हो रही है। कंगना रनौत ने भी सुशांत को लेकर कई बयान दिए हैं। कगंना ने कई फिल्ममेकर्स पर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत सुशांत के इंसाफ के लिए आवाज उठाती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों मनाली में हैं। वह अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत के घर के पास शुक्रवार रात किसी ने गोली चलाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कंगना रनौत ने कहा है कि उन्होंने शुक्रवार रात मनाली में अपने घर के बाहर गोलियों की आवाज सुनी थी। कंगना रनौत ने शुक्रवार देर रात गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को मनाली में अपने घर बुलाया। पुलिस को जांच में कोई भी सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने कंगना के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। कंगना इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।
कंगना 17 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने मनाली आई थी। तभी से वह मनाली में ही हैं। कंगना ने पुलिस को बताया कि वह अपने रूम में थी और रात करीब 11 बजे पटाखों जैसी अवाज सुनाई दी। जब दूसरी बार अवाज आई तो सचेत हो गई। कंगना के अनुसार दो बार गोली चलाई गई थी जिनके बीच लगभग आठ सेकेंड का अंतर था। इस तरह की गतिविधि यहां पहले कभी नहीं हुई है। कंगना का मानना है कि उनके बयान के बाद उन्हें धमकाने की कोशिश की गई। कंगना ने कहा कि कोई चाहता है कि इस तरह की हरकत से वह डर जाएगी तो वह भूल जाएं। पुलिस ने कंगना के घर के आसपास वालों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने कंगना के घर के आसपास गश्त बढ़ा दी है। बॉलीवुड में अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत इस साल जनवरी में अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ में नजर आई थी। कंगना रनौत जल्द ही ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इसके अलावा कंगना फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ में दिखाई देगी।