रांची। रामजन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा कार्यालय को रोशनी से जगमग किया गया। शाम को संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यालय में दीये जलाये। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी दीप जला कर खुशियां मनायी। इधर, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने अपने आवास पर सपरिवार दीया जला कर खुशियां मनायी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि शताब्दियों तक करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन भारत की सांस्कृतिक चेतना का मूर्त रूप से प्रकटीकरण है। भारत केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि हजारों साल की सांस्कृतिक चेतना का जीवंत स्वरूप है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद सुनील सिंह, राज पालिवार, सांसद अन्नपूर्णा देवी, सांसद महेश पोद्दार, संजय सेठ, सीपी सिंह, गंगोत्री कुजूर, समीर उरांव, अपर्णा सेन गुप्ता, आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, जेपी पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नवीन जयसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, दीपक बंका, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, रमेश पुष्कर, संजय जयसवाल, योगेंद्र प्रताप, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाइक, रवि भट्ट, प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव समेत अन्य उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



