Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची ‘पुलवामा सैनिक’ की विधवा की हिरासत का क्या है पूरा मामला?
    अन्य खबर

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची ‘पुलवामा सैनिक’ की विधवा की हिरासत का क्या है पूरा मामला?

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 11, 2021Updated:August 11, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी मोड में आ चुके हैं. इन दिनों वे राज्य के विभिन्न इलाक़ों का दौरा कर रहे हैं. इसी सिलसिले में आठ अगस्त को योगी आदित्यनाथ आगरा के फ़तेहाबाद रोड पर स्थित एसएनजे गोल्ड रिज़ॉर्ट में कोरोना वॉरियर्स डॉक्टरों को सम्मानित करने आए थे.

    उनके इस कार्यक्रम के दौरान पुलवामा हमले में 14 फ़रवरी, 2019 को मारे गए स्थानीय सैनिक कौशल कुमार रावत की विधवा अपने बेटे के साथ कुछ माँगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुँचीं.

    परिवार का कहना है कि वे लोग मुख्यमंत्री से राज्य सरकार की ओर से ड्यूटी के दौरान मृतक सैनिकों को दी जाने वाली आर्थिक सुविधाएं अब तक नहीं मिलने की शिकायत के साथ अपनी कुछ माँगें मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे.

    मृतक सैनिक की पत्नी और बेटे का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मुलाक़ात तो दूर आयोजन स्थल से क़रीब सौ मीटर पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और इसके बाद लगभग दस घंटे तक उन लोगों को हिरासत में रखा गया.

    इसके अगले दिन यानी नौ अगस्त को ज़िला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित कहरई गांव स्थित अपने घर पर ममता रावत लगातार रोती हुई मिलीं. वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थीं.

    उनके बेटे अभिषेक रावत ने बताया, “हम लोग मुख्यमंत्री जी से मिलकर उन्हें बताना चाहते थे कि स्मारक के लिए अभी तक हमें ज़मीन नहीं मिली है. इसके अलावा हम घर बनाने के लिए 137 गज़ ज़मीन और भरण-पोषण के लिए पाँच बीघे ज़मीन की माँग भी कर रहे हैं. इन्हीं माँगों के साथ हम योगी जी से मिलना चाहते थे.”

    वैसे राज्य सरकार की ओर से मृतक सैनिक को केवल स्मारक बनाने के लिए ज़मीन दिए जाने का प्रावधान है, ऐसे में पाँच बीघा ज़मीन और घर बनाने के लिए ज़मीन माँगे जाने की वजहों के बारे में अभिषेक रावत दावा करते हैं, “पुलवामा हमले में यूपी से सीआरपीएफ़ के 12 सैनिक मारे गए थे, जिनमें से 11 सैनिकों के परिवारों को यह सब मिला है, लेकिन हमें नहीं मिला है.”

    बीबीसी हिंदी से पुलवामा हमले में मारे गए यूपी के एक अन्य परिवार ने नाम ना ज़ाहिर करने पर बताया, “पाँच बीघा ज़मीन की कोई बात है नहीं, सब हवा हवाई बो रहे हैं, लेकिन एक स्मारक और पार्क बनाने की घोषणा ज़रूर हुई थी, पर वह अभी तक नहीं बन पाया है.”

    पाँच बीघे ज़मीन की बात में हो सकता है कि कोई ग़लतफ़हमी हो, लेकिन इस परिवार को इस बात का दुख ज़्यादा है कि मुख्यमंत्री से मिलने के बजाए उन्हें 10 घंटे तक हिरासत में रखा गया.

    मृतक सैनिक कौशल कुमार रावत के बेटे 22 साल के अभिषेक रावत ने बताया, “पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से 100 मीटर दूर हमें हिरासत में ले लिया. मुझे ज़बर्दस्ती पुलिस की गाड़ियों में बिठाकर थाना हरि पर्वत ले जाया गया जबकि मेरी मां को महिला थाना रक़ाबगंज ले गए.”

    अभिषेक ने बताया, “कुछ घंटे वहां रखने के बाद वे मुझे सिकंदरा थाने ले गए. वहां भी घंटों बिठाए रखा. मेरी मां को तीन बजे तक रक़ाबगंज महिला थाने में रखा गया. फिर हमें सर्किट हाउस लाया गया और एक पुलिस वाले ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से आपकी मुलाक़ात करा देंगे. हमारे बार-बार पूछने पर कहा गया कि आपको एयरपोर्ट पर मिलवा देंगे.”

    लेकिन परिवार एयरपोर्ट पर भी मुख्यमंत्री से नहीं मिल सका.

    अभिषेक कहते हैं, “हमको एयरपोर्ट पर पुलिस की गाड़ियों में ले जाया गया, लेकिन पुलिस के जवानों के साथ गाड़ी में ही लॉक रखा गया. पाँच बजे के क़रीब मुख्यमंत्री जब चले गए तब पुलिस ने दो घंटे तक वैसे ही हिरासत में रखा और रात के आठ बजे हमें घर छोड़ा. मुझे ऐसा लग रहा था कि हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है.”

    इस पूरे मामले पर आगरा के एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया, “यह घटनाक्रम हमारी जानकारी में नहीं है, यह प्रशासनिक स्तर से जुड़ा मामला है. जहां तक शहीद के परिजनों को पुलिस द्वारा थाने में बिठाने की बात है तो यह सब मौक़े पर मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात एसडीएम के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने अमल किया.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर दिया ये बड़ा बयान
    Next Article एटीएम में कैश खत्म होने पर बैंकों को देना होगा फाइन
    shivam kumar

      Related Posts

      सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

      January 14, 2026

      IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

      January 6, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को बताया भारतीय संस्कृति का प्रतीक

      January 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version