झारखंड के 15 जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। न ही राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत हुई है। मंगलवार को बताया गया कि कोरोना से 13 लोग स्वस्थ हुए। इसके विपरीत मंगलवार सुबह तक कोरोना के 35 नए केस मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 11, देवघर से एक, धनबाद से तीन, गुमला से एक, जामताड़ा से 11, लोहरदगा से तीन, पलामू से एक, रामगढ़ से दो और साहेबगंज से दो मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347620 गया है। जबकि अबतक 12475624 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 236 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 342253 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5131 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत है।
दूसरी ओर जहां राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मरीज मिले है। जबकि जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 106 है। सात मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85504 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83810 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।