झारखंड के 16 जिलों में 24 घंटों के दौरान कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। इस दौरान राज्य में कोरोना के 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि इसके विपरीत सिर्फ 23 नए केस मिले हैं। पूरे प्रदेश में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो, देवघर और लोहरदगा में से हर जिले में चार नए मरीज मिले हैं, जबकि रांची और साहेबगंज से तीन -तीन मरीजों की पहचान हुई है। लातेहार और पाकुड़ से दो -दो, जबकि कोडरमा से एक मरीज के मिलने की खबर है।
इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 223 हो गई। इनमें से तीन लाख, 41 हजार, 855 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 129 मरीजों की मौत हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत है।
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 46 है। पांच मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश की राजधानी में अबतक 85 हजार,376 पॉजिटिव केस आए, जिनमें 83 हजार,742 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।