प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विख्यात बांग्ला लेखक बुद्धदेव गुहा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा कि उनका जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, श्री बुद्धदेव गुहा के लेखन बहुआयामी थे और पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदनशीलता प्रदर्शित करते थे। कई पीढ़ियां खासकर युवाओं ने उनके लेखन कार्यों का आनंद लिया। उनका जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

उल्लेखनीय है कि बुद्धदेव गुहा का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 85 वर्षीय गुहा लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version