Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत में लगातार पांचवें दिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 45083 नए मामले, 460 लोगों की मौत
    Breaking News

    भारत में लगातार पांचवें दिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 45083 नए मामले, 460 लोगों की मौत

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.53 प्रतिशत दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर पिछले 34 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर है।

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के 45,083 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,26,95,030 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार पांचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 460 और मरीजों के संक्रमण के कारण जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,37,830 हो गयी।

    उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,68,558 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.53 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,783 मामलों की वृद्धि हुई है।

    शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 17,55,327 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 51,86,42,929 पर पहुंच गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.57 फीसदी दर्ज की गयी। पिछले 34 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है।

    साप्ताहिक संक्रमण दर 65 दिनों से तीन प्रतिशत से कम

    साप्ताहिक संक्रमण दर 2.28 प्रतिशत दर्ज की गयी है। पिछले 65 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,18,88,642 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में रविवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 63.09 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

    पिछले 24 घंटों में कोविड-19 रोधी टीकों की 73.8 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए।

    देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन 460 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 153 लोगों की मौत केरल में और 126 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

    देश में अभी तक इस महामारी से 4,37,830 मरीजों की मौत हो चुकी है जिनमें से 1,37,026 की महाराष्ट्र में, 37,261 की कर्नाटक, 34,856 की तमिलनाडु, 25,080 की दिल्ली, 22,807 की उत्तर प्रदेश, 20,466 की केरल और 18,417 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘आज भारत के युवा का स्टार्टअप पर भरोसा’, रेडियो कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
    Next Article ICMR का दावा: कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों के लिए COVAXIN की एक ही डोज काफी
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version