Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मुनाफावसूली के दबाव में गिरकर खुला बाजार, सेंसेक्स में 470 अंकों की गिरावट
    बिजनेस

    मुनाफावसूली के दबाव में गिरकर खुला बाजार, सेंसेक्स में 470 अंकों की गिरावट

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में आज एकबार फिर जोरदार उतार-चढ़ाव होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस सप्ताह के पहले तीन कारोबारी दिन के दौरान लगातार ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज मुनाफावसूली का जोर बनता हुआ दिख रहा है। मुनाफावसूली के दबाव की वजह से आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने गोता लगाकर लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की है।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 470.36 अंक गिरकर 55,159.13 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने 1.12 फीसदी की गिरावट दर्ज कराते हुए 186.35 अंक फिसलकर 16,382.50 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की।

    आज के कारोबार के पहले बुधवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन भर के कारोबार में नया ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद बिकवाली के दबाव में फंसकर कमजोरी दिखाते हुए लाल निशान में कारोबार का अंत किया था। बीएसई का सेंसेक्स 162.78 अंक की गिरावट के साथ 55,629.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 4541.75 अंक की कमजोरी के साथ 16,568.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

    आज प्री-ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स 79.20 अंक की नरमी के साथ 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 55,601.70 अंक के स्तर पर खुला था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 45.75 अंक टूटकर 16,568.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    हालांकि बाजार में कारोबार की शुरुआत होते ही स्थिति में सुधार के कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं। शुरुआती दौर में बाजार में कुछ लिवाली शुरू हुई है, जिसकी वजह से 15 मिनट के कारोबार के बाद 9.30 बजे सेंसेक्स की गिरावट 240.11 अंक की रह गई थी और ये सूचकांक 55,389.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में लिवाली के बल पर अपनी गिरावट को कुछ कम करके 83र अंकों की कमजोरी के साथ 16485.85 अंक के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआगरा: तीन तलाक के आरोपी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर अरेस्ट, तीसरी पत्नी ने लगाया था छठे निकाह का आरोप
    Next Article लगातार तीसरे दिन 20 पैसे सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल स्थिर
    sonu kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version