Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»योगी के मंत्री का दावा, बाइस में बाइसिकिल की अंतिम विदाई के लिए जनता बेताब
    उत्तर प्रदेश

    योगी के मंत्री का दावा, बाइस में बाइसिकिल की अंतिम विदाई के लिए जनता बेताब

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और योगी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से सवाल किया है कि वह इतना झूठ कहां से लाते हैं ? कहीं आपने किसी झूठ के विश्वविद्याल से तो पढ़ाई नहीं की है ? आपकी नीतियां इतनी ही मानवीय, सौहार्दपूर्ण और जनहितकारी रहीं हैं तो जनता लगातार हर चुनाव में आपको खारिज क्यों कर रही है ?

    बकौल सिद्धार्थ नाथ सच तो यह है कि अखिलेश यादव का पूरा शासन काल अराजकता का पर्याय था। लोग उस अराजकता को न भूले हैं, न कभी भूलेंगे। रही बात सपने देखने की तो आप देखते रहिए। सच सबको पता है और आपको भी।

    उप्र के कैबिनेट मंत्री ने दावा किया बाइस में बाइसिकिल को लोग अंतिम रूप से विदा करने को बेताब हैं। उन्होंने सपा मुखिया से कहा है, ‘‘आप जिस नयी हवा की बात कर रहे हैं, उसमें कहीं भी सपा का कोई नामों निशान नहीं है।’’

    सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अखिलेश यादव कब, कहां और क्या बोल जाएं कोई ठिकाना नहीं। कभी तो वह कहते हैं कि मैं पूजा-पाठ में यकीन नहीं करता, कभी खुद को सबसे बड़ा पुजारी, ध्यानी घोषित करते हैं। उनके लिए वर्ग विशेष सिर्फ वोट बैंक है। वोट के सिवा उन्होंने कभी किसी की कोई चिंता नहीं की।

    योगी के मंत्री ने कहा कि लोगों की मीठी जुबान भी अब सपा मुखिया को कड़वी लग रही है। उन्होंने कहा कि अब्बाजान तो उर्दू में बेहद सम्मान का शब्द है। कहने में भी अच्छा और आत्मीय लगता है। फिर भी अखिलेश अब्बाजॉन कहने पर ऐसे लाल-पीले हो रहे हैं मानों यह कोई गाली हो। वैसे भी आप अपने पिताजी को पिताजी नहीं पापा कहते हैं और वह आपको टीपू। यह तो अंग्रेजी से प्यार और मीठी जुबान ऊर्दू से नफरत वाली बात हो गयी। कहां गया आपका वर्ग विशेष के प्रति प्रेम ? क्या यह भी सिर्फ दिखावा है।

    दरअसल अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा है कि सपा की मानवीय, सौहार्दपूर्ण और जनहितकारी नीतियों में जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। नतीजतन विभिन्न दलों के लोग सपा से लगातार जुड़ रहे हैं। मैं इन सभी लोगों का स्वागत करता हूं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश के ट्वीट का जवाब देते हुए सपा मुखिया से कुछ सवाल भी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत का ओलिंपिक में अब तक का सफर
    Next Article जज की मौत का मामला : सीबीआई ने एक बार फिर क्राइम सीन किया रिक्रिएट
    sonu kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version