Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 60 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन/शिलान्यास किया
    Breaking News

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 60 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन/शिलान्यास किया

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चयनित लाभुकों को प्रधानी पट्टा, नियुक्ति पत्र और अन्य योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र सौपा

    ● राज्य को नयी दिशा देने के लिए उठाये जा रहे कई कदम, विकास की गति में आ रही तेजी 

    ● एक ऐसी व्यवस्था बनायेंगे, जिसका फायदा कम से कम 40 सालों तक लोगों को मिलता रहे 

     ● लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के साथ जीविका के लिए उपलब्ध कराये जा रहे हैं संसाधन 

    आजाद सिपाही संवाददाता

    सुंदरपहाड़ी (गोड्डा)। आपने मुझे राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया है। हमारी सरकार इस राज्य को नयी दिशा देने का काम कर रही है। हम एक ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं, जिसका फायदा कम से कम 40 सालों तक लोगों को मिलता रहे। इसी सोच के साथ नियोजन समेत कई नीतियों में बदलाव किया जा रहा है, ताकि झारखंड के नौजवानों के भविष्य को संवारा जा सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित टेशोबथान गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अपनी प्रतिबद्धता और संकल्प को दोहराया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 60 योजनाओं का उद्घाटन/ शिलान्यास किया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों में  कुछ को सांकेतिक रूप से प्रधानी पट्टा, नियुक्ति पत्र और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। झारखंड समेत पूरे देश ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर को झेल तो लिया है, लेकिन इस दौरान का मंजर काफी भयावह और पीड़ादायक था। कोरोना ने हजारों की संख्या में लोगों की जान ले ली। यह ठीक है कि अभी संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन खतरा टला नहीं है। ऐसे में हम सतर्क और सुरक्षित के लिए सभी ऐहतियात बरतें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का काम चल रहा है। क्योंकि, जीवन के साथ जीविका भी काफी अहम हैं। लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रखना है और उनकी जीविका के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, लेकिन अब इसमें और गति लाने की जरूरत है, ताकि राज्य के हर वर्ग और इलाके के लोगों को इसका पूरा फायदा मिल सके।

    मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में 7050.83 लाख रुपये की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 2230.42 लाख रुपये की 23 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं आवास योजना के तहत छह लाभुकों के गृह प्रवेश को लेकर घर की चाबी सौंपी, जबकि चार को प्रधानी पट्टा प्रदान किया। इसके अलावा जिला स्थापना शाखा, मनरेगा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग आदि द्वारा चयनित लाभुकों में से कुछ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र, सामुदायिक वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड और पेंशन स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने वज्रपात से मृत लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

    कई विभागों ने लगाये स्टॉल

    मत्स्य विभाग, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, सुंदरपहाड़ी अंचल कार्यालय, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, वितीय साक्षरता परामर्शी केंद्र, पेयजल एवं स्वछता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा यहां लगाये गये स्टॉल में उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गयी। इस मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रदीप यादव, उपायुक्त भोर सिंह यादव और पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश उपस्थित रहे।

    cm hemant soren jharkhand news latest hindi news top news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपारा शिक्षकों को स्थायी करने पर बनी सहमति
    Next Article आतंकी फंडिंग के लिये पाकिस्तानी एमबीबीएस की सीट बेचने के आरोप में चार अलगाववादी नेता गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      रिम्स लैंड स्कैम केस में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार से एसीबी की पूछताछ शुरू

      June 11, 2026

      एनजीटी की रोक के बाद भी अवैध बालू खनन जारी, छापेमारी में दो वाहन जब्त

      June 11, 2026

      कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का कर रही प्रयास : आदित्य साहू

      June 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version