रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टोक्यो पैरालिंपिक्स में 2020 के महिला टेबल टेनिस में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ी भाविना पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दी है।