Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षामंत्री ने 1710 करोड़ की 180 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
    Breaking News

    रक्षामंत्री ने 1710 करोड़ की 180 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 31, 2021No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के लिए 31 अगस्त की तिथि इतिहास में दर्ज हो गयी जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1710 करोड़ की 180 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। चौक के ज्योतिबा फुले मल्टीलेवल पार्किंग पार्क में आयोजित परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को बड़ी सौगात देते हुए विकास की नयी नींव रखी। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पुष्प भेंटकर स्वागत किया।

    लखनऊ के सांसद के रूप में जो करना चाहता हूं, वो सेवक की भूमिका है। राजधानी का तेजी से विकास कैसे हो, नम्बर वन शहर कैसे बने, ये मेरी चिंता रहती है। प्रदेश में अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं होते तो मैं लखनऊ के विकास का इतना कार्य नहीं कर सकता था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी समय-समय पर पूरी लगन दिखायी है। उन्होंने कहा कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होर्डिंग पर श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी का एक चित्र नजर आना चाहिए। दुनिया के दूसरे देशों में भी अटल जी के प्रति जो आदर भाव आज भी है, वो बता नहीं सकता हूं।

    उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को जिस तरह मुख्यमंत्री ने तेजी दी है, उसकी जितनी तारीफ की जाये कम है। कोरोना के वक्त जैसे कार्य हुए वो सबकुछ लोगों ने देखा। अनाथ बच्चों की जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारी ली ये वही मुख्यमंत्री कर सकता है, जो संवेदनशील होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नौजवानों की शिक्षा की चिंता करते हुए कोचिंग क्लासेज चलाने का कार्य उत्तर प्रदेश की सरकार ने कराया। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में शासनराज चाहते है तो अपराध पर नकेल कसना जरूरी है। अपराध नहीं होगा, तभी विकास होगा। केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी, दो अक्षर यहां भी और दो अक्षर वहां भी। देश का 90 प्रतिशत लोग किसी न किसी सरकारी योजना से लाभांवित हुआ है।

    उन्होंने कहा कि लखनऊ के विकास कार्यों के लिए अगर रात में भी मेरा फोन मुख्यमंत्री जी को गया तो उन्होंने अधिकारियों को तत्काल समीक्षा करने को कहा। लखनऊ में लोगों की आबादी और वाहनों की तेजी से बढ़ रही संख्या के हिसाब से लोगों को आवागमन की सुविधा देने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। ब्रह्मोस के लिए जमीन मांगने की बात रखते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से जमीन मांगी थी और एक माह में जमीन मुहैया हो गयी। इससे पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश इसी तरह आगे बढ़ता रहे, इसी कामना के साथ कार्य होता रहेगा।

    66 हजार करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश को मिला- मुख्यमंत्री योगी
    इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यहां जिन परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है, उसमें विभिन्न विभागों की परियोजनाएं हैं। ये बदलते हुए सपने का दृश्य है। रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह के प्रयास से परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ जनसुविधाओं को ध्यान में रखकर परियोजनाओं पर कार्य हुआ। स्मार्ट सिटी के माध्यम से कार्य हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि विकास की इन परियोजनाओं के माध्यम से ही लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन दिया जा सकता है। प्रदेश के अंदर एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है। 14 वर्षों में लोगों ने इस प्रदेश को कहां पहुंचाया गया। राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री रहने के बाद से 2017 तक प्रदेश में विकास खो गया। प्रदेश में निवेश की संभावना खोजी जाती थी, तो कहा जाता था कि उत्तर प्रदेश 13 या 14 वें पायदान पर है। प्रदेश लगातार पिछड़ता गया और प्रति व्यक्ति आय कमजोर हुई।

    उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 तक दंगे हुए और दोनों पक्ष के लोग मरते थे। ये दंगे प्रदेश को पीछे धकेलता था। आज उत्तर प्रदेश व्यवसायिक स्वतंत्रता में जो 14 वें स्थान पर था, वो नम्बर दो स्थान पर आ गया है। हम टॉप थ्री में आ गये है। कोरोना काल में डिस्प्ले यूनिट की शुरुआत हुई। टाटा सेंटरों की स्थापना हो रही है। 66 हजार करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश को मिला।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की इकोनामी के बारें में लोगों ने बातें की। नेपाल, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान जैसे जगहों के लिए फोर लोन से जुड़ रहे हैं। इसके बाद एक्सप्रेस-वे का जाल बिछेगा तो उत्तर प्रदेश इकोनामी में सबसे आगे निकलेगा। पिछली सरकारों में प्रदेश में ऐसा कोई पर्व शांति से नहीं मनायी जाती थी, आज ऐसी स्थिति नहीं है।
    आज नकल विहिन परीक्षा हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र में नये विश्वविद्यालय बन रहे हैं। महेंद्र सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय बन रहा है। अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर लखनऊ में विश्वविद्यालय बन रहा है। गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है। 1710 करोड़ की विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का लाभ लेकर लखनऊवासी अटल जी के सपने को आगे बढ़ायेंगे।

    लखनऊ के लिए सुखद दिन- कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन
    अतिथियों का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि आज लखनऊ के लिए सुखद दिन है। 180 परियोजनाओं पर कार्य हुआ है। रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत करता हूं। जनता की सुविधाओं के लिए सरकार कार्य कर रही है। विकास कार्य होते हुए दिख रहे हैं।

    शिक्षा नीति बदली – उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा
    उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि ये लखनऊ का सौभाग्य है कि यहां का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वरुप में रहा। अटल जी से शुरु हुआ तो आज भी है। एक सांसद के रुप में पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विकास किया है। हम उसका स्वागत करते हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी विकास कार्य हुए हैं, आज पूरे प्रदेश में बिजली आती है। कई एक्सप्रेस वे बन रहे है। शिक्षा नीति बदली है। लघु उद्योग के माध्यम से लोगों को रोजगार मुहैया कराने में सफल रहा है। देश की 44 योजनाओं में उत्तर प्रदेश नम्बर वन बना है।

    उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले
    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विकास की परियोजनाएं 180 में 160 परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग की है। रक्षामंत्री के नेतृत्व में जिन उपरिगामी सेतुओं का लोकार्पण हो रहा है, उससे 50 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। सिर्फ लखनऊ ही नहीं, उत्तर प्रदेश के विकास में भी हम कमी नहीं आने देंगे।

    उन्होंने कहा कि विकास पहले मुद्दा नहीं होती थी, जाति मुद्दा होती थी। प्रधानमंत्री जी ने विकास को मुद्दा बनाया है। उत्तर प्रदेश की योगी जी की सरकार विकास के कार्य में पीछे नहीं रहेगी। जैसा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि शिलान्यास भी हम करेंगे और लोकार्पण भी हम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद जज की मौत मामले में एक माह बाद भी सीबीआइ के हाथ खाली
    Next Article रूपा तिर्की मामला: सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version