Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आर्दश ग्राम बदला में 73 लाभुकों के बीच मुर्गी चूजा का वितरण
    Jharkhand Top News

    आर्दश ग्राम बदला में 73 लाभुकों के बीच मुर्गी चूजा का वितरण

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2021Updated:August 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने आज सेन्हा के आदर्श ग्राम बदला स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में जेएसएलपीएस से जुड़ीं 73 लाभुकों के बीच एक-एक यूनिट मुर्गी चूजा का वितरण किया। प्रति यूनिट 40 मुर्गी चूजा लाभुकों को दिया गया।

    कार्यक्रम में लाभुकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जेएसएलपीएस की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर पहुंचायी जा रही हैं। मुर्गी पालन भी इनमें से एक है जिससे लोगों की आय में वृद्धि हो रही है। यह ग्रामीण विकास विभाग और जेएसएलपीएस का मिला जुला प्रयास है। अगर इसे आप व्यवसायिक रूप में लें तो जीवन में परिवर्तन संभव है। अंडा उत्पादन में यह जिला अग्रणी बन सकता है। लोहरदगा जिला में अंडा के लिए बाजार उपलब्ध है। आप दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें। अपने क्षेत्र से पलायन रोकें, रोजगार का सृजन करें।

    उपायुक्त ने कहा कि मुर्गी उत्पादन के साथ-साथ बकरा विकास योजना से भी लोग अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस योजना में एक बकरा और आठ बकरियां लाभुक को दी जाती हैं। बकरी पालन गरीबों का एटीएम साबित हो सकता है। इसी प्रकार परंपरागत खेती-बाड़ी के साथ-साथ वैसे फसल उगायें जिसे बेचने पर अच्छी कीमत मिलती हो। व्यवसायिक कृषि से आपके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की आवश्यकताओं के साथ-साथ कई अन्य जरूरतें पूरी हो सकती हैं।

    कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत बारी ने बताया कि जोहार परियोजना के अन्तर्गत लोहरदगा जिले के चार प्रखंडों (कुडू, भंडरा, किस्को एवं सेन्हा) में संचालित किया जा रहा है। सेन्हा प्रखंड में मुख्यतः पशुपालन की गतिविधियों के माध्यम से उत्पादक समूह से जुडी सदस्यों का अपनी आजीविका सुरक्षित कर रही हैं। जोहार परियोजना अंतर्गत सेन्हा प्रखंड के 39 गांव में 39 उत्पादक समूह का गठन कर 2072 ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा गया है, जिनमें बकरी पालन के लिए 22 उत्पादक समूह एवं 17 उत्पादक समूह मुर्गी पालन हेतु गठित किया गया है।

    बकरी पालन गतिविधि में 989 परिवारों को तथा मुर्गी पालन गतिविधि में 1083 परिवारों को जोडा गया है। इन गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु 41 पशु सखियों का चयनित कर जिले स्तर से प्रशिक्षण मुहैया कराया गया है, जिनका मुख्य कार्य उत्पादक समूह का बैठक आयोजित कर समूह से जुड़े महिलाओं को बकरी एवं मुर्गी पालन का तकनीकी ज्ञान से अवगत करना है। साथ ही लाभुकों को शेड निर्माण करने में मदद करना एवं बकरी मुर्गी का टीकाकरण करने में सहयोग करना है।

    प्रखंड में मुर्गीपालन को बढ़ावा देने के लिए बदला ग्राम में 01 मदर यूनिट का निर्माण किया गया है, जिसकी क्षमता 3000 मुर्गी चूजा रखने की है। यह मदर यूनिट 17 गांव के सभी 17 उत्पादक समूहों को चूजा उपलब्ध करने में सहयोग करेगी एवं इन 17 समूहों के 1083 परिवारों को 15 किलो दाना चारा के साथ 3 ड्रिंकर और 3 फीडर भी मुहैया कराया जायेगा। मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतालिबान का आदेश: महिलाएं समेत सभी कर्मचारी काम पर लौटे
    Next Article जज मौत मामला: दोनों आरोपितों को दिल्ली ले गयी सीबीआई
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version