Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»त्रिपुरा में उग्रवादियों का पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, बीएसएफ के दो जवान शहीद
    Breaking News

    त्रिपुरा में उग्रवादियों का पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, बीएसएफ के दो जवान शहीद

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्विट करके इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा की

    अगरतला । त्रिपुरा में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के दो जवान शहीद हो गए हैं। आज सुबह धलाई जिले के छामनु थाना अंतर्गत बीएसएफ के 64 नम्बर बटालियन के आरसी नाथ बीओपी के जवानों पर सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान उग्रवादियों ने हमला कर दिया। तभी बीएसएफ जवानों ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्विट करके इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा की है।

    बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार धलाई जिले के छामनु थाना अंतर्गत बीएसएफ 64 नम्बर बटालियन के आरसी नाथ बीओपी के जवान आज सुबह करीब 6.30 बजे भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी सशस्त्र उग्रवादियों ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। बीएसएफ जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें बीएसएफ के दो जवान एसआई भूरू सिंह और कांस्टेबल राज कुमार गोली लगने से मौके पर ही शहीद हो गए। उन्होंने दावा किया कि मौके पर खून के धब्बे देखने से यह पता चलता है कि उग्रवादी भी घायल हुए हैं लेकिन वे भाग निकले। उग्रवादियों को खोजने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

    इस घटना की निंदा करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार ने ट्विट किया और कहा, मैं धलाई जिले में हमारे बीएसएफ जवानों के खिलाफ कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत हमारे वीर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

    बीएसएफ ने त्रिपुरा की सीमा से सटे इलाकों में पहले से ही कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना से राज्य में खलबली मच गई है। बहुत साल पहले त्रिपुरा ने उग्रवाद का एक काला अध्याय देखा है। एनएलएफटी और एटीटीएफ के उग्रवादियों ने कई निर्दोष लोगों को निशाना बनाया था। त्रिपुरा के गांव और पहाड़ियां खून से लथपथ होते थे। आज के उग्रवादी हमले ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी: संसद में विपक्ष का व्यवहार संविधान और जनता का अपमान
    Next Article परीक्षा में फेल विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरने का किया प्रयास
    azad sipahi

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version