आजाद सिपाही संवाददाता
रांची।
राज्य में अभी कोरोना के 214 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से आधे मरीज रांची में 102 सक्रिय हैं। नये मरीजों की संख्या में हर दिन ऊपर-नीचे हो रहा है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए, सावधानी जरूरत है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना की जद में बच्चे भी आ रहे हैं। सदर अस्पताल रांची में तीन कोरोना संक्रमित बच्चे भर्ती थे। इनमें से दो बच्चे ठीक हो गए, जबकि एक बच्चे का इलाज चल रहा है। इन बच्चों की उम्र 14 से 16 साल के बीच थी। इस बीच सोमवार को एक महिला की मौत की भी सूचना मिली है।
सदर अस्पताल के आईसीयू में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों का ाी इलाज चल रहा है। जिसमें एक मरीज आॅक्सीजन सपोर्ट पर है। वहीं सदर अस्पताल में इलाज के लिए आयी 22 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है। महिला कांके की रहने वाली थी। चिकित्सक उसे कोरोना का संदिग्ध बता रहे थे। महिला का रैपिड एंटीजेन टेस्ट से सैंपल का जांच किया गया था। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। महिला का आॅक्सीजन लेवल भी कम हो गया था। जब तक आगे की जांच होती महिला की मौत हो गयी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



