Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
    Breaking News

    अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हत्या में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार

    आजाद सिपाही संवाददाता
    तमाड़। तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में पिछले सोमवार को दिन दहाडेÞ वकील मनोज कुमार झा की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद सोमवार को इस हात्याकांड का खुलासा कर दिया और पांच अपराधियों को जेल भेज दिया। हालांकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसएसपी रांची ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वकील मनोज कुमार झा संत जेवियर कॉलेज प्रबंधन की ओर से रड़गांव में 14 एकड़ जमीन संबंधी कार्यों की देखभाल करते थे। उस जमीन पर अपराधी अफसर आलम उर्फ छोटु उर्फ लंगड़ा अपने अन्य सहयोगियों के साथ दावा करता था। न्यायालय द्वारा उक्त जमीन में संत जेवियर कॉलेज के पक्ष में फैसला दिया था। अपराधी अफसर आलम कुछ अन्य स्थानीय अपराधियों के साथ वकील मनोज कुमार झा की हत्या की योजना बनायी। जिससे रास्ता साफ हो जाये औरतब उक्त जमीन को बेचकर हम सभी आपस में पैसा का बंटवारा कर लेंगे। गिरफ्तार अपराधी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस कांड के बाद एस एस पी रांची के निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम द्वारा डीएसपी बुंडू के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम का गठन किया गया। बंगाल, उड़ीसा सहित अन्य स्थानों पर छापामारी कर घटना में शामिल अपराधी सोनु अंसारी, संजीत मांझी, रिजवान अंसारी और सकिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन लोगों से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक बोलेनो कार, एक मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है। हत्या के बाद अपराधी अफसर आलम ने हथियार के बल पर उक्त कार को ले लिया और जमशेदपुर में छोड़कर फरार हो गया था। इस अभियान में डीएसपी बुंडू अजय कुमार नीरज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार, थानेदार बुंडू प्रेम प्रकाश, थानेदार तमाड़ मुकेश हेमरोम, थानेदार सोनाहातु विष्णु कांत, थानेदार दशमफाल रविशंकर, थानेदार पिठोरिया सुर्यकांत, ओपी प्रभारी राहे मनीनदर शर्मा, तमाड़ थाना दीपक कुमार सिंह, यशवंत कुमार, दीपक कुमार, पवन कुमार, शाजिद खा, रामाशंकर सिंह शाह, फैजल बलेनदर कुमार के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में ब्लैक फंगस से अब तक 31 लोगों की मौत
    Next Article सियासत : झारखंड में विपक्षी दल भाजपा और आजसू की राजनीतिक सक्रियता बढ़ी
    azad sipahi

      Related Posts

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025

      सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version