Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली से एक रुपया जाता है तो एक भी पैसा कटता नहीं : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    दिल्ली से एक रुपया जाता है तो एक भी पैसा कटता नहीं : प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने कहा कि गरीबों के राशन में अब कोई बिचौलिया हिस्सा नहीं ले रहा है। दिल्ली से एक रुपया जाता है तो एक भी पैसा कटता नहीं है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुरहानपुर से राजेंद्र शर्मा, होशंगाबाद से माया, सतना से दीप कुमार कोरी और निवाड़ी से चंद्रभान विश्वकर्मा से बातचीत कर सरकारी योजनाओं के संबंध में उनसे जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने इससे पहले गुजरात और उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों से चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास केवल नारा नहीं है बल्कि संकल्प है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं विकास के लिए डबल इंजन सरकार का हिमायती हूं। हमारी कोशिश नागरिकों की मूलभूत समस्याओं को दूर करना है। सरकार संकट में लोगों के साथ खड़ी है। हमारी कोशिश है कि देश के हर इलाके में बिजली पानी गैस पहुंचे। जनजातीय लोगों का जीवन सुखमय बने, इस का प्रयास हम कर रहे हैं। टोक्यो में गरीब परिवारों से आने वाली बेटियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी कभी भी विकास में बाधा नहीं बनती।

    संवाद के दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, हरियाणा और गोवा राज्यों के खाद्य क्षेत्र के मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 तक सभी के पक्के मकान हों, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी दोनों लहर के दौरान निशुल्क राशन दिया गया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सात अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस के रूप में मना रहा है। योजना के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक गहन अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए। पीएमजीकेएवाई के तहत, मध्य प्रदेश में 4.83 करोड़ लाभार्थियों को 25 हजार से अधिक उचित मूल्य की दुकानों से मुफ्त राशन मिल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article50 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, आत्मनिर्भर होते भारत का नया सामर्थ्य है: PM
    Next Article टीकाकरण ने राह पकड़ी, मास्क को है पकड़ाना
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

      October 14, 2025

      सरकारी अफसरों की काली कमाई पर वार: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ छापेमारी

      October 14, 2025

      राहुल गांधी चंडीगढ़ में आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले

      October 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      • केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ाया
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
      • हमारे आंतरिक मामलाें में दखल ना दे अफगानिस्तानः पाकिस्तान
      • शताब्दी वर्ष पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version