नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन को दिल जीतने वाला बताते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है।

राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया और अपने शानदार प्रदर्शन से हर भारतीय का दिल जीता। हमें आप सभी पर गर्व है।” उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार गई। इसके साथ ही भारतीय टीम का ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने का सपने भले ही टूट गया लेकिन टीम के प्रदर्शन ने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version