Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आजादी का जश्न : इस बार विक्टोरिया मेमोरियल पर फहरायेगा 7500 वर्ग फुट का तिरंगा
    Breaking News

    आजादी का जश्न : इस बार विक्टोरिया मेमोरियल पर फहरायेगा 7500 वर्ग फुट का तिरंगा

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। देशभर में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी कड़ी में इस बार कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल में 70 किलो वजन और 7500 वर्ग फुट के तिरंगा को फहराया जाएगा।

    मेमोरियल के क्यूरेटर जयंत सेन गुप्ता ने बताया कि इस बार विक्टोरिया मेमोरियल में यादगार तरीके से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 70 किलो वजन के राष्टीय ध्वज काे फहराया जायेगा। यह तिरंगा 7500 वर्ग फुट का होगा और इस मेमोरियल की प्राचीर पर फहराया जाएगा। इसके लिए मेमोरियल के साथ दो और संस्थानों ने सहयोग के लिए हाथ मिलाया है। इस कार्य में भारत पर्यटन कोलकाता और हिमालय पर्वतारोहण संस्थानए दार्जिलिंग सहयोग कर रहे हैं। सेन ने बताया कि विक्टोरिया मेमोरियल की उत्तर की तरफ से छत पर तिरंगे को फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं साल शुरू होने के उपलक्ष्य में 750 पौधे भी लगाए जाएंगे।

    सेन ने बताया कि इस तिरंगे को दार्जिलिंग स्थित हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट ने बनाया है। तिरंगे का वजन बहुत ज्यादा है और इसकी लंबाई चौड़ाई भी काफी अधिक होगी। इसलिए फहराते समय राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर पड़ने से रोकने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। फहरने के बाद ध्वज जमीन से कम से कम 20 फीट ऊंचा रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

    पूर्व संध्या पर राज्यपाल धनखड़ करेंगे ध्वज का अनावरण

    राज्यपाल जगदीप धनखड़ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष तिरंगे का अनावरण करेंगे। इससे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती क मौके पर विक्टोरिया मेमोरियल में डिजिटल जरिए से तिरंगा फहराया गया था, जो काफी चर्चित रहा था। इतने विशाल आकार के राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की तैयारियों पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। निश्चित तौर पर 15 अगस्त को जब दिल्ली के लालकिला की प्राचीर पर तिरंगा लहराएगा, तब कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल पर फहरने वाले इस ध्वज पर भी देश की निगाहें लगी रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’
    Next Article स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 15 अगस्त को प्रभावित रहेगा ट्रेन परिचालन
    azad sipahi

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version