Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»खूंटी में पिता-पुत्र सहित तीन की कुदाल से काट कर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    खूंटी में पिता-पुत्र सहित तीन की कुदाल से काट कर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

    adminBy adminAugust 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा चांडीडीह गांव निवासी बीतना मुंडा (65 वर्ष), उसके पुत्र सूड़ा मुंडा (25 वर्ष ) और विकास महतो (20 वर्ष) नामक युवक की धारदार कुदाल से काट कर नृशंस हत्या कर दी गयी। बताया गया कि इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड को मृतक बीतना का निकट के रिश्तेदार मुरहू के गजगांव निवासी हेमंत पूर्ति नामक युवक ने रविवार देर रात बीतना के आवास में तब अंजाम दिया, जब तीनों एक साथ घर के बरामदे में सोये हुए थे। सोमवार सुबह स्वजनों को जब घटना की जानकारी हुई, तो खून से लथपथ शवों के पास ही बैठे हत्यारा हेमंत पूर्ति को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया गया और इसकी सूचना खूंटी थाना की पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच। हेमंत पूर्ति को हिरासत में ले लिया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके से बरामद हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुदाल को भी जब्त कर लिया है।
    इस घटना में मारे गये विकास महतो नामक युवक कर्रा थाना अंतर्गत कदल गांव के चिउर छप्पर टोली निवासी बिरसा महतो का पुत्र था। वह रविवार शाम ही अपने मामा घर भंडरा आया था, जहां इस घटना का शिकार हो गया। घटना के संबंध में मृतक बीतना के बड़े पुत्र सोमा मुंडा ने बताया कि आरोपित हेमंत पूर्ति उसका ममेरा भाई है। उसने बताया कि आरोपित गत शुक्रवार को ही उसके घर मेहमानी में आया हुआ था। बताया गया कि आरोपित की मानसिक अवस्था थोड़ी ठीक नहीं है। कभी-कभी उसे दौरा पड़ने पर वह उग्र हो जाता है और लोगों से बेवजह लड़ने-झगड़ने लगता है। रविवार शाम को भी उसे ऐसा ही दौरा आया और वह उग्र होने लगा। इस पर उसे घर के अंदर कमरे में बंद कर दिया गया। इसी बीच रिश्ते में भांजा लगने वाले विकास महतो भी कर्रा से उसके घर पहुंच गया। रात में बीतना मुंडा उसके दोनों पुत्र सोमा मुंडा और सूड़ा मुंडा तथा मामा घर मेहमानी आये विकास महतो एक साथ खाना खाये। खाना खाने के बाद सोमा मुंडा गांव में ही स्थित अपने मिल घर में सोने चला गया, जबकि बीतना, उसका छोटा पुत्र सूड़ा और विकास महतो एक साथ घर के बरामदे में जमीन पर सो गये, जबकि आरोपित घर के अंदर कमरे में ही बंद था। सोमवार अहले सुबह जब सोमा अपने पिता और भाई को उठाने अपने घर में आया, तो देखा कि घर के बरामदे में तीनों का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है और शव के समीप ही आरोपित हेमंत पूर्ति खड़ा था। उसे देखते ही आरोपित ने उस पर भी डंडे से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने आरोपी को धर दबोचा और अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उसे रस्सी से बांध कर कब्जे में कर लिया। उसने बताया कि शाम से घर के कमरे में बंद आरोपित कमरे का दरवाजा उखाड़ कर कमरे से बाहर आ गया था और सोये अवस्था में ही तीनों के सिर पर कुदाल से वार कर तीनों की हत्या कर दी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिर्वाचन रद्द करने के मामले में मंत्री रामेश्वर उरांव ने हाई कोर्ट से मांगा समय
    Next Article राहुल गांधी से बंधु तिर्की ने दिल्ली में की मुलाकात
    admin

      Related Posts

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version