रांची। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय रांची में होली दिवाली एक साथ मनी। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे छोड़े एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन राज्य हित और देश हित के लिए शुभ संकेत है। सही समय पर सत्ता परिवर्तन हुआ है। बिहार की जनता भी यही चाहती थी और यही हुआ। यह लोकतंत्र की जीत है। इससे भाजपा पूरे देश में बैकफुट पर आ गई है। इससे सांप्रदायिकता का नाश होगा। पूरे देश में धर्मनिरपेक्ष ताकतें मजबूत होगी और भाजपा का उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
खुशी का इजहार करने एवं बधाई देने वालों में मुख्य रूप से युवा अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव, इम्तियाज वारशी, महासचिव कमलेश यादव, खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, मदन यादव, अंजल किशोर सिंह, रवि जयसवाल, अनिल शर्मा सहित अन्य नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।
बिहार में सत्ता परिवर्तन राज्य और देश हित के लिए शुभ संकेत : राजद
Previous Articleआय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन को लोकपाल का नोटिस
Next Article बाबा मंदिर को दानपात्रों से मिले 27 लाख रुपये
Related Posts
Add A Comment