Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»माँ बनने वाली हैं बिपाशा बसु,शादी के छह साल बाद दी खुशखबरी
    अन्य खबर

    माँ बनने वाली हैं बिपाशा बसु,शादी के छह साल बाद दी खुशखबरी

    adminBy adminAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में बिपाशा व्हाइट शर्ट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। वहीं करण बिपाशा के साथ व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा-‘एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है। हमारी लाइफ और फैमिली पूरी होने वाली है। हमने इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे। हमारे प्यार की निशानी, “हमारा बच्चा जल्द ही हमारी लाइफ और खुशी में शामिल होने वाला है। आप सभी के प्यार और प्राथर्नाओं के लिए धन्यवाद। आपकी गुड विशेज हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा थीं और रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा।’

    बिपाशा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी प्रतिक्रिया देते हुए कपल को बधाई दे रहे हैं।

    गौरतलब है,कि बीते कुछ समय से बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं थी। लेकिन अब बिपाशा ने खुद इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। शादी के छह साल बाद यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों इसे लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमिताभ चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
    Next Article अमिताभ चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
    admin

      Related Posts

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version