रांची। प्रेम प्रकाश के घर छापेमारी में मिली दो एके-47 राइफल रांची जिला बल के जवानों की हैं। इस बात की पुष्टि सार्जेंट मेजर और अरगोड़ा थानेदार की जांच में बुधवार को हुई है। ईडी के अधिकारियों ने हरमू स्थित प्रेम प्रकाश के आवास से दो एके-47 बरामदगी मामले को लेकर रांची जिला के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद सार्जेंट मेजर अभिनव कुमार और अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार जांच करने पहुंचे। जांच में पुष्टि हुई कि यह रांची जिला बल के जवानों के हथियार हैं।

झारखंड पुलिस के अधिकारियों के अनुसार जवानों की तैनाती कहीं और थी। किन परिस्थितियों में उनके हथियार प्रेम प्रकाश के घर मिले, इसकी जांच की जायेगी। उल्लेखनीय है कि मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी को लेकर बुधवार सुबह रांची में प्रेम प्रकाश के ऑफिस सहित 17 स्थानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version