Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार में राजद के पांच नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी
    बिहार

    बिहार में राजद के पांच नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – राबड़ी देवी ने कहा, हम चुप बैठने वाले लोगों में से नहीं

    पटना। बिहार में एक तरफ महागठबंधन सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पांच नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। सीबीआई की टीम ने बिहार में राजद के पांच नेताओं के घर समेत 25 ठिकानों घर छापा मारा है। इनमें दो राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना, एमएलसी सुनील सिंह भी शामिल हैं। टीम गुरुग्राम के एक मॉल भी पहुंची, जो उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बताया जा रहा है। इसे दोजाना की कंपनी बना रही है। इनके अलावा लालू यादव के करीबी और बालू माफिया सुभाष यादव के घर भी छापा मारा गया है। यह मामला जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है।

    सीबीआई की टीम सुबह 8 बजे अबु दोजाना, राजद के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, सांसद फैयाज अहमद और राजद के कोषाध्यक्ष और एमएलसी सुनील सिंह के घर पहुंची। छापे के दौरान सुनील सिंह अपने घर की बालकनी में नजर आए। सुनील और उनकी पत्नी ने छापों को बदले की कार्रवाई बताया है। सुनील सिंह ने कहा कि मुझे बाहर कर दिया गया और मेरे घर में घुस गए। वहीं अबु दोजाना के ठिकाने पर अभी छानबीन जारी है। दोजाना की कंपनी उस मॉल का कंस्ट्रक्शन कर रही है, जिसे तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है।

    इधर, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीबीआई की कार्रवाई पर भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि ये फ्लोर टेस्ट के पहले ही नीचता पर आ गए हैं। अपने पोसुआ (पालूत जानवर) को डराने के लिए भेजा है।

    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि हम चुप बैठने वाले लोगों में से नहीं हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सौ सुनार की, एक लोहार की।

    उल्लेखनीय है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने तीन महीने पहले केस दर्ज किया था। इसके बाद राबड़ी आवास पर छापेमारी की गई थी। इसमें तेजस्वी यादव के कमरे से कई दस्तावेज सामने आने की बात कही गई थी। इस छापेमारी के बाद ही लालू यादव के सबसे करीबी माने जाने वाले भोला यादव को गिरफ्तारी किया गया था। भोला यादव से पूछताछ के बाद सीबीआई की यह कार्रवाई हो रही है।

    सीबीआई की छापेमारी को लेकर राजद समेत महागठबंधन की सभी पार्टियां भाजपा पर हमलावर हो गयी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे छापेमारी से जुड़े हर प्रश्न का जवाब सदन में देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में 2014 के बाद 200 से अधिक मेडिकल कॉलेज बने : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article नैंसी पेलोसी के पति को शराब पीकर गाड़ी चलाने में मिली पांच दिन जेल की सजा
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version