Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राष्ट्रमंडल खेल नौवां दिन: भारतीय पहलवानों का रहा वर्चस्व, तीन स्वर्ण सहित जीते 6 पदक
    Breaking News

    राष्ट्रमंडल खेल नौवां दिन: भारतीय पहलवानों का रहा वर्चस्व, तीन स्वर्ण सहित जीते 6 पदक

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 7, 2022Updated:August 7, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इन खेलों में हिस्सा ले रहे सभी भारतीय पहलवानों ने जीते पदक

    बर्मिंघम/नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के नौवें दिन भारत के लिए एक और स्वर्णिम दिन रहा, जहां पहलवानों ने अपना वर्चस्व स्थापित किया और तीन स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीते। पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने स्वर्ण जीता, तो एथलेटिक्स में 2 रजत पदक आए, वहीं, लॉन बाउल्स में भारतीय फोर पुरूष टीम ने रजत पदक जीता।

    मुक्केबाजी में तीन मुक्केबाजों ने कांस्य पदज जीता, तो चार ने फाइनल में प्रवेश कर भारतीय टीम के लिए पदक पक्के किये। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

    पैरा टेबल टेनिस में भाविना को स्वर्ण

    पैरा टेबल टेनिस में भाविना हसमुखभाई पटेल ने स्वर्ण जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में नाइजीरिया की इफेचुकवुदे क्रिस्टियाना को लगातार तीन गेमों में 12-10, 11-2, 11-9 से हरा दिया।

    कुश्ती में रहा भारतीय पहलवानों का वर्चस्व, सभी 12 पहलवानों ने जीते पदक

    नौवें दिन कुश्ती में बारतीय पहलवानों का वर्चस्व रहा, जहां भारत ने छह पदक जीते। विनेश फोगाट, रवि दहिया और नवीन ने स्वर्ण पदक जीता, तो पूजा सिहाग, पूजा गहलोत और दीपक नेहरा ने कांस्य पदक जीता। इस तरह कुश्ती में भारत को कुल 12 पदक मिले। इससे पहले शुक्रवार को दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक को स्वर्ण पदक मिला था। अंशु मलिक को रजत से संतोष करना पड़ा था। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता था। इस तरह भारत के सभी 12 पहलवानों ने पदक जीतने में सफलता हासिल की।

    एथलेटिक्स में भारत को मिले दो पदक

    एथलेटिक्स में भारत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर रेस वॉक फ़ाइनल में रजत पदक जीता, तो वहीं,अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता।

    प्रियंका ने 43 मिनट और 38 सेकंड में मैराथन दूरी को कवर करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सीडब्ल्यूजी 2022 में ट्रैक और फील्ड में भारत को तीसरा पदक दिलाया। उनसे पहले मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद में रजत) और तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद में कांस्य) ने ट्रैक और फील्ड में भारत के लिए पदक जीते हैं।

    वहीं, अविनाश ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता। इन खेलों में भारत का यह 28वां और एथलीट में चौथा पदक है। अविनाश ने अपनी रेस 8.11.20 मिनट में खत्म की। इसके साथ ही उन्होंने तीन हजार मीटर रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वो स्वर्ण पदक जीतने वाले अब्राहम किबिवॉट से सिर्फ 0.5 सेकेंड पीछे रहे।

    लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता

    लॉन बॉल में पुरुष टीम (चार खिलाड़ी) को फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। 14 एंड के बाद भारतीय टीम यह मैच 18-5 से हार गई। भारत के लिए सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने कमाल किया है।

    भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया दम, जीते तीन कांस्य

    भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया, मोहम्मद हुसामुद्दीन और रोहित टोकस ने अपने सीडब्ल्यूजी 2022 अभियानों का समापन कांस्य पदक के साथ किया। नीतू घंघास, अमित पंघाल, निकहत जरीन और सागर अपने-अपने मुकाबलों में सफल रहे और अपने-अपने वर्ग में फाइनल में जगह बनाई

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड चार विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

    शरथ कमल ने पुरुष और मिश्रित युगल दोनों स्पर्धाओं में भारत के लिए दो पदक पक्के किये

    भारत के स्टार पैडलर शरथ कमल ने शनिवार को पुरुष और मिश्रित युगल दोनों स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए दो पदक पक्के कर दिए।

    शरथ ने पहले जी साथियान के साथ जोड़ी बनाकर रोमांचक पुरुष युगल सेमीफाइनल में निकोलस लुम और मिन्ह्युंग जी की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 3-2 (11-9, 11-8, 9-11, 12-14, 11-7) से हराया। इसके बाद शरथ ने युवा श्रीजा अकुला के साथ मिश्रित युगल फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने निकोलस लुम और मिन्ह्युंग जी की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी पर 3-2 (11-9, 11-8, 9-11, 12-14, 11-7) से जीत दर्ज की।

    इससे पहले शरथ ने एकल वर्ग के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के योंग इजाक क्वेक को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शरथ ने क्वेक को 4-0 (11-6, 11-7, 11-4, 11-7) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने सिंगल्स के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने शनिवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया। सिंधु ने इस चुनौतीपूर्ण तीन गेम तक चले मुकाबले में गोह को 19-21, 21-14, 21-18 से हराया।

    स्क्वैश में भारतीय जोड़ी हारी

    स्क्वैश के मिश्रित युगल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सौरव गोपाल और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी को न्यूजीलैंड के जोएल किंग और पॉल कॉल की जोड़ी ने हराया है। अब भारतीय जोड़ी कांस्य पदक के लिए खेलेगी।

    भारत के पदक विजेता

    भारत ने अब तक इन खेलों में कुल 40 पदक जीते हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदत शामिल हैं।

    स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी : मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस)।

    रजत पदक विजेता खिलाड़ी : संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम।

    कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी : गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसचिवालय में अगले सप्ताह चार दिन की रहेगी छुट्टी
    Next Article महिला एकल वर्ग के फाइनल में पहुंची सिंधु, एक पदक पक्का
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025

      एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version