Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनबाद में जोरदार आवाज के साथ फटी धरती, जमीन में समा गई ड्रिल मशीन
    Jharkhand Top News

    धनबाद में जोरदार आवाज के साथ फटी धरती, जमीन में समा गई ड्रिल मशीन

    adminBy adminAugust 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद । धनबाद में चिरकुंडा के बीसीसीएल सीवी एरिया की दहीबाड़ी परियोजना के पास गुरुवार अहले सुबह करीब 4:40 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया। अचानक हुए भू-धसान से बड़े भूभाग की मिट्टी कट गई। इस घटना में वहां खड़ी एक ड्रिल मशीन भी पूरी तरह जमीन में समा गई। इस घटना से एक बड़े क्षेत्र में दरार आने के साथ इलाका खोखला नजर आ रहा है। गनीमत रही कि घटना के वक्त इस वाहन में कोई ऑपरेटर सवार नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तड़के जोरदार आवाज के साथ व्यू पॉइंट जाने वाला रास्ता जमींदोज हो गया। इस दौरान बगल में खड़ी ड्रिल मशीन भी जमीन में समा गई। साथ ही परियोजना में लगाए गए बिजली के कई पोल उखड़ गए। हादसे के वक्त बिजली के तारो से निकली चिंगारी की वजह से पूरा इलाका रोशन हो गया था। हादसे की भयावहता को देखते हुए मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी भाग खड़े हुए। हादसे के बाद भू-धंसान क्षेत्र में रह रहे लोगों डरे हुए हैं। सभी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में अपने घरों से सामान बाहर निकालकर बैठ गए हैं। इन सभी को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने को कहा गया है।

    वहीं ग्रामीण अशोक मंडल का कहना है कि जमीन लेने के बाद 2017 में बीसीसीएल की ओर से सिर्फ घर का पैसा दिया गया, लेकिन जमीन नहीं दी गई। स्थानीय राजकुमार महतो का कहना है कि जमीन का मुआवजा अभी लंबित है। अब तो पूरी जमीन ही धंस चुकी है। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार यहां की जमीन थोड़ी-थोड़ी कर खिसक रही है। इससे जान माल का खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीसीसीएल प्रबंधन यहां से 12 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने का आदेश पहले ही जारी कर चुका है।

    वहीं अधिकारियों का कहना है कि जियोलॉजिकल डिस्टर्बेंस के कारण ऐसा हो रहा है। इस साइड पर यह तीसरा हादसा है। वहीं स्थानीय लोग बताते हैं कि कालीमाटी सीम में राष्ट्रीयकरण से पहले खुदाई की गई थी। इसकी वजह से अब जाकर लगातार जमीन धंस रही है।

    coal mine Dhanbad Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुर के बैंक ऑफ इंडिया में 35 लाख की लूट
    Next Article जमशेदपुर के बैंक ऑफ इंडिया में 35 लाख की लूट
    admin

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version