Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमित शाह ने की योगी की तारीफ, बोले- लंबे अरसे बाद यूपी में लागू हुई कानून व्यवस्था
    Breaking News

    अमित शाह ने की योगी की तारीफ, बोले- लंबे अरसे बाद यूपी में लागू हुई कानून व्यवस्था

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 22, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -लंबित सिंचाई की परियोजनाओं को किया पूरा नई योजनाओं को शुरू किया: शाह
    • -मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक ऋषिकेश में, राज्य अपने अच्छे कार्यों का देंगे प्रस्तुतीकरण

    लखनऊ। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि योगी ने यूपी में कानून व्यवस्था को लंबे अरसे के बाद लागू करने का कार्य किया है। पूरी मशीनरी का अराजनीतिकरण कर बहुत अच्छे से संभाला है। यह बातें उन्होंने सोमवार को भोपाल में संपन्न हुई बैठक में कहीं।

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी ने सालों से लंबित सिंचाई की परियोजनाओं को पूरा किया। उनकी क्षमताओं का विस्तार किया और नई योजनाओं को शुरू किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी यूपी ने कई रोड, पुल और पुलिया बनाकर पूरे प्रदेश को जोड़ा है।

    बैठक में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने वर्चुअली बैठक को संबोधित किया। बैठक में तीन मुद्दों को छोड़कर बाकी सभी मुद्दों का समाधान हुआ। बैठक में यह तय किया गया कि अगली बैठक ऋषिकेश में होगी और हर राज्य की ओर से किए गए अपने तीन सफल कार्यों का 10 मिनट का प्रस्तुतिकरण होगा। ताकि अच्छे कार्यों का लाभ दूसरे राज्य भी ले सकें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में डिफेंस कारिडोर में भी बहुत कार्य हुआ है।

    राज्यों ने पीएम मोदी के टीम इंडिया के कांसेप्ट को जमीन पर उतारा: शाह

    अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था जब यह चारों राज्य (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़) बीमारू राज्यों की श्रेणी में आते थे। यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि अब चारों राज्य इस श्रेणी से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बधाई देना चाहता हूं कि आपने पीएम मोदी के टीम इंडिया के कांसेप्ट को जमीन पर उतारने का कार्य अपने अपने राज्य में किया है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक में 30 में से 26 मुद्दों का समाधान किया है। स्थायी समिति की 14वीं बैठक में 54 मुद्दों में से 35 मुद्दे बैठक में आने से पहले ही हल किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले हमारी प्राथमिकता होने चाहिए। इस बारे में मुख्य सचिव स्तर से निरंतर समीक्षा होनी चाहिए।

    सीएम योगी ने भी की शाह की तारीफ

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देश में आंतरिक सुरक्षा आज अपने बेहतरीन स्थिति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीम इंडिया के विजन से देश में सहकारी संघवाद की अवधारणा साकार हो रही है। इसकी एक अभिव्यक्ति ही क्षेत्रीय परिषद है। सहकारी संघवाद का सबसे बड़ा उदाहरण सबसे बड़ी महामारी कोरोना के प्रबंधन में देखने को मिला। देश की 135 करोड़ की आबादी को वैश्विक महामारी से बचाने के लिए किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे हैं और इसकी पूरी दुनिया ने सराहना की है।

    आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया: योगी

    सीएम योगी ने कहा कि यूपी ने अपनी पहचान को पुन: स्थापित करने के लिए जो कदम बढ़ाए हैं, उनमें प्रमुख रूप से प्रदेश के अंदर सुरक्षा का माहौल बनाकर विकास की पटरी को पुन: स्थापित करने के कार्यक्रम हैं। उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पीएम मोदी के देश को पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प के लिए यूपी ने एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की कार्रवाई शुरु कर दी है और हमारा विश्वास है कि हम इसमें सफल होंगे।

    यूपी की वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की सर्वत्र सराहना हुई: सीएम

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए यूपी की वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की सर्वत्र सराहना हुई। अपने परंपरागत उद्यम को आगे बढ़ाने के साथ हमने तय किया है कि स्थानीय उत्पाद को जेम पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। सीएम योगी ने गोवंश से संबंधित लंपी डिजीज, गो तस्करी और युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे ड्रग कारोबार पर प्रभावी रोकथाम की भी बात की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 24 अगस्त को हरियाणा और पंजाब का करेंगे दौरा
    Next Article भारतीय राजनेता पर हमले की थी योजना, आईएस का सुसाइड बॉम्बर रूस में पकड़ा गया
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version