Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बाबूलाल मरांडी के बयान निराधार आरोपों का पुलिंदा हैं: विनोद पांडे
    Top Story

    बाबूलाल मरांडी के बयान निराधार आरोपों का पुलिंदा हैं: विनोद पांडे

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान को राजनीतिक बौखलाहट का परिणाम बताया है। उन्होंने झूठ और अफवाह की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

    विनोद पांडेय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि बाबूलाल मरांडी की बयानबाज़ी पूरी तरह से निराधार आरोपों का पुलिंदा है। उन्हें जनता के मुद्दों पर बोलना चाहिए, न कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए झूठे आरोपों का सहारा लेना चाहिए। हेमंत सरकार जनता के विश्वास से बनी है और उसी भरोसे पर मजबूती से खड़ी है, जबकि भाजपा झूठ और अफवाह की राजनीति में लिप्त है।

    पांडेय ने कहा कि जो व्यक्ति अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के प्रतीक रहे हों, उन्हें नैतिकता और कानून की बातें शोभा नहीं देतीं। झारखंड की जनता जानती है कि हेमंत सोरेन सरकार पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध है। यहां किसी पर कार्रवाई तथ्यों और सबूतों के आधार पर होती है, न कि भाजपा सरकारों की तरह राजनीतिक दुर्भावना से।

    झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर विरोधियों और निर्दोष आदिवासियों को फंसाया गया था। आज जब जांच एजेंसियां निष्पक्ष काम कर रही हैं, तो भाजपा नेताओं को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ कहा है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या सत्ता के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में फिर एनडीए सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को मिलेंगे रोजगार, बिछेंगे उद्योगों के जाल : नरेंद्र मोदी
    Next Article ठंड की गिरफ्त में आने लगा झारखंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025

      खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

      December 22, 2025

      पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा
      • बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version