Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»माओवादियों के विस्फोटक सप्लायर के खिलाफ एनआईए की चार्जशीट दाखिल
    Jharkhand Top News

    माओवादियों के विस्फोटक सप्लायर के खिलाफ एनआईए की चार्जशीट दाखिल

    adminBy adminAugust 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 14 जून, 2019 को भाकपा माओवादियों ने घात लगाकर पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस मामले में नक्सलियों तक विस्फोटक सप्लाई करने वाले सप्लायर अब्राहम टूटी के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दायर कर दी है। अब्राहम छिपकर नक्सलियों के लिए काम करता था।

    खूंटी जिले के लतराडीह गांव का रहने वाला अब्राहम नक्सलियों का ओवर ग्राउंड वर्कर रहा है। वह माओवादियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट और पुलिस की गतिविधियों की सूचना के साथ साथ लेवी की वसूली में भी मददगार रहा है। पांच पुलिसकर्मियों की हत्या केस में एनआईए की जांच के दौरान अब्राहम का नाम भी सामने आया, जिसके बाद अब्राहम को गिरफ्तार किया गया। अब इस मामले में एनआईए ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है।

    एनआईए ने इस मामले में रांची के विशेष अदालत में चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में बताया गया है कि 14 जून, 2019 को भाकपा माओवादियों के साप्ताहिक कुकरूहाट बाजार में पुलिस बलों पर हमला किया था। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों को माओवादियों ने मार दिया था, वहीं उनके हथियार, कारतूस लूट लिए थे। एनआईए ने पूर्व में इस मामले में 25 माओवादियों पर चार्जशीट दायर की थी।

    एनआईए ने बताया है कि अब्राहम टूटी की सीधी संलिप्तता इस हत्याकांड में रही थी। हत्याकांड के लिए उसने स्थानीय भाकपा माओवादी कमांडरों की मदद की थी। इसके अलावा लॉजिस्टिक सपोर्ट भी उसके द्वारा माओवादियों को मुहैया कराया गया था।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
    Next Article राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के मामले में विस्तार से सुनवाई करेगा SC
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता

      September 11, 2025

      नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

      September 11, 2025

      बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी

      September 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version