रांची। जलपुरुष पद्मश्री सिमोन उरांव को बुधवार को रिम्स से छुट्टी दे दी गई। ब्रेन स्टॉक और लकवा की शिकायत के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में रिम्स में भर्ती किया गया था, जहां न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर गोविंद माधव की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। डॉ गोविंद माधव ने बताया कि पद्मश्री सिमोन की सेहत में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें यहां लाया गया था, तब वो काफी गंभीर स्थिति में थे। लेकिन अब अपनी दैनिक क्रिया खुद से कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें घर पर फिजियोथेरेपी करने की सलाह दी गई है। साथ ही ब्लड प्रेशर की दवाइयां आगे चलती रहेंगी।

सिमोन उरांव को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी टीम लगातार आपके साथ संपर्क में थी और भविष्य में भी रहेगी। पद्मश्री सिमोन उरांव को अस्पताल से छुट्टी के समय रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, विभाग के डॉ गोविंद माधव सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। रिम्स के एंबुलेंस से उन्हें घर तक भेजा गया। उल्लेखनीय है कि सिमोन उरांव को 29 जुलाई को रिम्स में भर्ती कराया गया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version