Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिवसेना नेता संजय राऊत की ईडी हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी
    Breaking News

    शिवसेना नेता संजय राऊत की ईडी हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। मुंबई के विशेष कोर्ट ने मनी लॉड्रिंग मामले में गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राऊत की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने संजय राऊत से दिन में 10 से रात 10 बजे तक पूछताछ करने, सुबह साढ़े 8 से 9.30 बजे तक वकील से चर्चा करने की और घर का भोजन व औषधि दिए जाने की अनुमति जारी रखी है।

    संजय राऊत की ईडी हिरासत गुरुवार को समाप्त होने के बाद ईडी ने उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में ईडी के वकील ने कहा कि संजय राऊत की पत्नी वर्षा राऊत के बैंक खाते में एक करोड़ 17 लाख रुपये अज्ञात व्यक्ति की ओर से ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली है। साथ ही संजय राऊत के विदेश दौरे का खर्च, अलीबाग में खरीदी गई जमीन की जांच करना है। इसके लिए उन्होंने कुछ लोगों को समन जारी कर 5 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसलिए संजय राऊत को 10 अगस्त तक ईडी हिरासत दी जाए। इसके बाद संजय राऊत के वकील मनोज मोहिते ने कहा कि ईडी ने आज पुराने ही आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच ईडी पहले ही कर चुका है। संजय राऊत को पूछताछ के दौरान धमकाया जा रहा है। संजय राऊत पर ईडी की ओर से पैसे लेने का आरोप नया नहीं है, यह राजनीतिक साजिश के तहत लगाया जा रहा है। इसलिए संजय राऊत को अब ईडी हिरासत की जरूरत नहीं है।

    इसी मामले में गवाह स्वप्ना पाटकर के वकील रणजीत सांगले ने कहा कि संजय राऊत स्वप्ना पाटकर को गवाही वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। इस पर जज एमजी देशपांडे ने कहा कि संजय राऊत ईडी हिरासत में हैं तो धमकी कैसे दे सकते हैं। जज ने कहा कि धमकी के बारे में जो कहना है वह ईडी से कहें। विशेष कोर्ट के जज एमजी देशपांडे ने दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद संजय राऊत की ईडी हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ाने का आदेश दिया है।

    उल्लेखनीय है कि ईडी ने संजय राऊत के भांडुप स्थित आवास पर 31 जुलाई को सुबह तकरीबन सात बजे छापा मारा था। इसके बाद संजय राऊत को हिरासत में लेकर उन्हें मुंबई स्थित दफ्तर में लाया गया। दक्षिण मुंबई स्थित दफ्तर में लंबी पूछताछ के बाद संजय राऊत को ईडी ने 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उस दिन विशेष कोर्ट ने संजय राऊत को 4 अगस्त तक ईडी हिरासत में भेजा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजस्टिस यूयू ललित होंगे अगले चीफ जस्टिस, सीजेआई रमना ने केंद्र को भेजी सिफारिश
    Next Article दो साल में पेट्रोल वाहनों के बराबर होंगी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें : गडकरी
    azad sipahi

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version