रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की एवं लवली चौबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को वीडियो कॉल से रूपा रानी तिर्की से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘शाबाश’-आपने देश के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल जीता। आपने वह काम कर दिखाया, जिससे पूरा राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आपने झारखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन कर दिखाया। आपकी सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश को आप पर गर्व है। “जोहार”

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version