Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नूंह हिंसा में अब तक 102 एफआईआर दर्ज, 202 गिरफ्तार, 80 हिरासत में
    Breaking News

    नूंह हिंसा में अब तक 102 एफआईआर दर्ज, 202 गिरफ्तार, 80 हिरासत में

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – निर्दोष को सजा न मिले और दोषी न छूटे, इसी पर काम कर रही पुलिस : विज

    चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में पुलिस लगातार तैनात है और अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    गृहमंत्री विज ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 80 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष को सजा न मिलें और दोषी न छूटे, इस सिद्धांत पर पुलिस कार्य कर रही है। इसलिए पुख्ता सबूत इकट्ठा करके इस पर कार्रवाई की जानी है और एक भी दोषी को छोडा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों से कानून के अनुसार पूछताछ की जा रही है, मिल रही जानकारियों कि अनुसार कार्रवाई की जा रही हैं।

    विज ने बताया कि मौलवियों से भी बातचीत की गई है और मौलवियों ने आह्वान किया है कि घर पर ही नमाज पढी जाए, अगर वे ऐसा करते हैं, तो बहुत ही अच्छी बात है। सोशल मीडिया के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी व स्कैंनिग के लिए गृह विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो सोशल मीडिया को स्कैन करेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

    एसआईटी गठन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जहां-जहां पर जरूरत पड रही है, उस अनुसार दो से तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की एसआईटी बनाकर उन्हें जांच सौंपी हैं ताकि एक-एक मामले की हर एंगल से जांच हो सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शांति बना कर रखें, किसी भी प्रकार की तोडफोड न करें, सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक पोस्ट न डालें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल: बहुचर्चित एक क्विंटल सोना तस्करी की जांच सीआईबी को सौंपी गई
    Next Article पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के बड़े बेटे अक्षत की ब्रेन हेमरेज से मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ

      August 1, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

      August 1, 2025

      अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version