Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»महिला चौकीदार हत्याकांड में बड़ा एक्शन, हटाए गए पोटका थाना प्रभारी
    Jharkhand Top News

    महिला चौकीदार हत्याकांड में बड़ा एक्शन, हटाए गए पोटका थाना प्रभारी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। प्रकरण में थाना प्रभारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। एसएसपी के निर्देश पर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किये गये हैं। उनकी जगह एसआई सन्नी टोप्पो को पोटका थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

    वायरल वीडियो के बाद बढ़ा दबाव
    यह कार्रवाई मृतका के प्रेमी गणेश मांझी द्वारा घटना से पहले बनाये गये वायरल वीडियो के बाद की गई है। वीडियो में गणेश ने पोटका थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाये थे, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया से होते हुए पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया और महकमे में हलचल मच गई।

    हत्या के बाद युवक ने की थी आत्महत्य
    पुलिस के अनुसार, गणेश मांझी ने चाकू से ज्योतिका हेंब्रम की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले गणेश ने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो बाद में वायरल हो गया।

    अवैध संबंध का लगाया आरोप
    वीडियो में गणेश ने दावा किया कि 14 दिसंबर को उसे जानकारी मिली थी कि उसकी प्रेमिका ज्योतिका का पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के साथ अवैध संबंध है। इसी शक, जलन और मानसिक तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाने की बात कही।

    थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
    वहीं, पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने गणेश द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। हालांकि, मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया।

    परिजनों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच
    दोनों मृतकों के परिजनों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सकेगी और सच्चाई सामने आयेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर : काकोरी कांड के अमर शहीदों का बलिदान दिवस
    Next Article शेयर बाजार में रौनक: ग्लोबल मार्केट से मिले दमदार संकेत, एशियाई बाजारों में जबरदस्त उछाल
    shivam kumar

      Related Posts

      लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित

      December 19, 2025

      झारखंड की क्रिकेट टीम ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

      December 19, 2025

      झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं: पुष्कर

      December 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • Test post title
      • Test post title
      • Test post title
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version