Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»डुमरी उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार की जीत करें तय : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    डुमरी उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार की जीत करें तय : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminAugust 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। डुमरी विधानसभा के निमियाघाट मंडल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डुमरी में उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को वोटिंग होनी है। पार्टी कार्यकर्ता हर हाल में एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी की जीत तय करने को कमर कसें।

    उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि साढ़े तीन साल से राज्य में हेमंत सोरेन सरकार ने लूट मचा रखी है। हर विभाग में करप्शन आम बात है। घोषणा पत्र में हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा इस सरकार का था। रोजगार नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात थी। आज तक एक को भी भत्ता नहीं मिला। रोजगार के नाम पर युवाओं को केवल ठगा जा रहा है। स्थानीय और नियोजन नीति में उन्हें उलझा दिया गया है। ऐसे में डुमरी उप चुनाव के बहाने समूचे राज्य की नजर इधर है। पार्टी कार्यकर्ता मिलकर तय करें कि सरकार की सच्चाई लोगों के सामने आए। यशोदा देवी की जीत तय हो।

    बाबूलाल ने कहा कि राज्य में चारों ओर लूट मची है। कोयला, पत्थर, बालू, जमीन की लूट में सोरेन परिवार भी शामिल है। महाजनों से लड़ने की बात करने वाला शिबू सोरेन परिवार आज राज्य का सबसे बड़ा महाजन बन चुका है। अथाह संपत्ति अर्जित कर ली है। यही कारण है कि ईडी या जांच एजेंसियों के पास हिसाब बताने की बजाय पूछताछ से बचने को अदालतों में भागदौड़ हो रही है। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो पूछताछ से क्यों घबरा रहे। महंगे वकीलों की सेवा ले रहे हैं।

    बाबूलाल ने कहा कि लोग सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह कानून का राज बनाए रखेगी। पर आज बहू, बेटियों का अपहरण हो रहा है। राज्य में अपराध बढ़ रहा है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की बजाए सरकार के कहने पर उगाही में लगी है। ऐसे में इस भ्रष्ट सरकार को विदा करना जरूरी है।

    इस दौरान पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय सहित अन्य भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजापान का चंद्र मिशन फिर निलंबित, तीसरी बार भी नहीं हो सकी लॉन्चिंग
    Next Article मुख्यमंत्री से मिले कुलपति डॉ अशोक आर. पाटिल
    admin

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

      July 28, 2025

      पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

      July 28, 2025

      परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version