Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»बागेश्वर धाम बाबा शुक्रवार को जायेंगे नेपाल, पशुपतिनाथ दर्शन के बाद होगी हनुमन्त कथा
    विदेश

    बागेश्वर धाम बाबा शुक्रवार को जायेंगे नेपाल, पशुपतिनाथ दर्शन के बाद होगी हनुमन्त कथा

    adminBy adminAugust 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। बागेश्वर धाम वाले चर्चित संत आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंचेंगे। वह यहां पशुपतिनाथ दर्शन के बाद हनुमन्त कथा सुनाएंगे। तीन दिनों के कथावाचन के लिए नेपाल आ रहे बागेश्वर बाबा की सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है।

    बाबा बागेश्वर धाम को नेपाल आमंत्रित करने वाले उद्योगपति वरूण चौधरी के मुताबिक बाबा बागेश्वर की हनुमन्त कथा का कार्यक्रम नवलपरासी जिले के शाश्वतधाम मन्दिर परिसर में रखा गया है, इसलिए शुक्रवार शाम को काठमांडू में ही उनके भक्तों के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। शाश्वतधाम में हनुमन्त कथा का कार्यक्रम शनिवार से सोमवार तक होगा।

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चार्टर्ड फ्लाइट से काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर आने के बाद सीधे पशुपतिनाथ मन्दिर में दर्शन के लिए जाएंगे। शाश्वतधाम में शुरू होने वाले कथावाचन कार्यक्रम में 18 से 20 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हालांकि आयोजकों और पुलिस प्रशासन को यह अनुमान है कि यह संख्या दोगुनी से भी अधिक हो सकती है। इसलिए मुख्य पांडाल के बाहर कई स्थानों पर बडे बडे स्क्रीन लगाए गए हैं।

    नेपाल पुलिस प्रवक्ता डिआईजी कुबेर कडायत ने कहा कि बाबा बागेश्वर की काठमांडू से लेकर शाश्वतधाम तक की यात्रा के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। नेपाल में उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी के कमांडो सुरक्षा घेरा में रहेंगे। पुलिस के डीएसपी के नेतृत्व में नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस का कमांडो फोर्स उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा।

    उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनकी गाड़ी के आगे पीछे हथियारबंद सुरक्षा बल का दस्ता भी मौजूद रहेगा। भारी भीड को देखते हुए शाश्वतधाम में भी सुरक्षा के हाईटेक व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल और पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगाया गया है। पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों की ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। सैकडों पुलिस वालों को सादी वर्दी में तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडुमरी विस सीट पर उप चुनाव में इंडिया और एनडीए के उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
    Next Article ताइवान को लेकर अमेरिका पर भड़का चीन, रक्षा मंत्री ने दी धमकी
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version