रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने शुक्रवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। श्री तिर्की ने शिवकुमार को झारखंड का अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्री तिर्की ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की महत्वपूर्ण जीत के लिए बधाई देते हुए शिवकुमार से कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की स्पष्ट विजय का दूरगामी प्रभाव राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा और इससे देश की धर्मनिरपेक्ष शक्तियां मजबूत होंगी। बातचीत के दौरान श्री शिवकुमार ने कहा कि वह जल्द ही झारखंड आयेंगे और वहां मां देवड़ी के दर्शन करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।
बंधु तिर्की ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की, कहा जल्द झारखंड आऊंगा
Related Posts
Add A Comment