Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर
    बिहार

    पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर

    adminBy adminAugust 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, कटिहार के निचले इलाकों में घुसा पानी

    पटना। बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। पटना के हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। किशनगंज और कटिहार में महानंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुपौल, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। नदी के आसपास के गांवों में पानी भर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 14 अगस्त तक दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते बारिश होती रहेगी।

    पटना के हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। गांधी घाट का भी जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। हाथीदह में जलस्तर 42 मीटर पर पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 41.76 मीटर है। गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान के लगभग बराबर हो गया। यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है जबकि जलस्तर 48.58 मीटर पर पहुंच गया है। भागलपुर के कहलगांव में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

    नेपाल और बिहार में हो रही बारिश से सुपौल में कोसी नदी उफान पर है। तीन अनुमंडल के छह प्रखंडों के तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी, सड़क, खेत-खलियान, लोगों के घरों के आसपास फैला हुआ है। प्रशासन अलर्ट है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। कटिहार में महानंदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण लखनपुर पंचायत के बेलगच्छी गांव में आंशिक रूप से कटाव जारी है।

    दूसरी तरफ गंगा नदी के किनारे बसे गांव पारदियारा पंचायत के झब्बू टोला और भवानीपुर खट्टी पंचायत के बबला बन्ना गांव में भी आंशिक रूप से कटाव जारी है। दरभंगा में भी पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से कमला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कमला नदी खतरे के निशान से 67.5 सेंटीमीटर ऊपर है। जिले के घनश्यामपुर और किरतपुर और कुशेश्वरस्थान के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे आवागमन बाधित है।

    मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। औराई और कटरा प्रखंड के कई निचले इलाकों में पानी घुस गया है। बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिला प्रशासन ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। बकुची पावर हाउस स्टेशन में पानी घुस जाने के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 145 सेंटीमीटर ऊपर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने मप्र के बड़तूमा में रखी संत रविदास मंदिर और स्मारक की आधारशिला
    Next Article जनता दरबार में सात में दो मामले हुए निष्पादित
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version