Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड को सशक्त और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: हेमंत सोरेन
    Top Story

    झारखंड को सशक्त और विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: हेमंत सोरेन

    adminBy adminAugust 7, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री ने बोकारो को 292 करोड़ की 62 योजनाओं की दी सौगात
    -बोकारो में दिवंगत जगरनाथ महतो के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज
    -डुमरी विधानसभा क्षेत्र में नेतरहाट की तर्ज पर खुलेगा आवासीय विद्यालय
    आजाद सिपाही संवाददाता
    बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड बदल रहा है। बदलाव का यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक झारखंड विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा नहीं हो जाता। वह सोमवार को बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तारानारी में योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड को एक सशक्त और मजबूत राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बोकारो में दिवंगत जगरनाथ महतो के नाम पर मेडिकल कॉलेज खुलेगा। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, आवासीय विद्यालय, आवासीय बालिका विद्यालय और आइटीआइ के अलावा नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर एक विद्यालय का निर्माण कराया जायेगा।

    झारखंड देश का पहला राज्य, जहां सभी बुजुर्गों को मिलती है पेंशन
    सीएम ने केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे हमारी सरकार को गिराने में लगे रहते हैं। बाबूलाल जी को कई बार वे सपने में भी मुख्यमंत्री बना चुके हैं। केंद्र सरकार की एजेंसियां विधायक को खरीदने में लगी रहती हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर की हालत ऐसी हो गयी है कि वहां के लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गये हैं। यही हरियाणा में भी हो रहा है। ये लोग पूरे देश में जात, पात और धर्म की लड़ाई कराकर राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे हैं। सीएम ने कहा देश का यह पहला राज्य है, जहां सभी बुजुर्गों को पेंशन दी जाती है।

    गांव मजबूत बनेगा, तभी राज्य और देश मजबूत होगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी मजबूत बनेगा, जब राज्य मजबूत होगा और राज्य की मजबूती के लिए गांव का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। किसानों और मजदूरों के हित को केंद्र में रखकर कई योजनाएं चलायी जा रही हैं और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।

    अपने शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बना रहे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की भूमि रही है। देश की आजादी के खातिर यहां के कई वीरों ने अपनी कुर्बानी दे दी, तो अलग झारखंड राज्य के संघर्ष में भी हजारों-हजार लोग वर्षों तक आंदोलन करते रहे। अब हमें अपने वीरो-शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाना है और इस दिशा में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है।

    युवा पीढ़ी को दे रहे संबल
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो, युवा पीढ़ी अपने पैरों पर खड़ा हो सके, इसके लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संबल देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जो विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है । उन्होंने कहा कि आप सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखें। आपकी पढ़ाई से लेकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों और मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज के लिए सरकार सारा खर्च देगी।

    कई योजनाओं की मिली सौगात
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 292 करोड़ 54 लाख 23 हजार रुपये की 62 योजनाओं की सौगात बोकारो जिले वासियों को दी। इसमें 18 करोड़ 14 लाख 33 हजार रुपये की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 274 करोड़ 39 लाख 90 हजार रुपये की 25 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, 11 हजार 186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हजार रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    ये रहे मौजूद
    इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बेबी देवी, योगेंद्र प्रसाद महतो (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त), विधायक कुमार जयमंगल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, डीआइजी कन्हैया लाल मयूर पटेल और बोकारो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजातिगत जनगणना जेडीयू राजद का आखिरी दांव: प्रशान्त किशोर
    Next Article भानु के खुलासे से भू-माफियाओं और अधिकारियों में हड़कंप
    admin

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version