पटना। देश के 77वां स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में मंगलवार को झंडा फहराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक लगातार 17वीं बार झंडा फहराया है जो रिकॉर्ड बन गया है। उनसे पहले सबसे अधिक तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड राज्य के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। उन्होंने 14 बार गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया था। श्रीकृष्ण सिंह ने 1946 से लेकर जनवरी 1961 तक बिहार की सेवा की।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद पर 24 नवंबर 2005 से हैं। वर्ष 2013 तक वे लगातार मुख्यमंत्री रहे।उसके बाद उन्होंने 20 मई 2014 को जीतन राम मांझी को सीएम बनाया। फरवरी 2015 में बिहार के मुख्यमंत्री बने.। 2015 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार है। इस तरह श्रीबाबू के बाद सबसे अधिक दिनों तक सीएम की कुर्सी संभालने का रिकॉर्ड नीतीश कुमार के नाम ही है। नीतीश ,श्रीकृष्ण सिंह के बाद राबड़ी देवी ने 8 बार गांधी मैदान में झंडा फहरा। राजद सुप्रीमो लालू यादव भी 7 बार तिरंगा फहरा चुके हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा भी बतौर मुख्यमंत्री 6 बार गांधी मैदान में तिरंगा फहराया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version