Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में अपराधी बेखौफ और जनता डरी हुई है : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    झारखंड में अपराधी बेखौफ और जनता डरी हुई है : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को डुमरी उप चुनाव में ऊपर टांड़ मंडल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मरांडी ने कहा कि जनता भगवान है और कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं। उन्होंने सम्मेलन में बूथ जीतो-चुनाव जीतो मंत्र को सिद्ध करने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि झामुमो बता नहीं पा रहा कि आखिर उनके प्रत्याशी को वोट क्यों दिया जाए। आखिर हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य को जो लूट, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती, अपहरण, बेरोजगारी का उपहार दिया है, उसके लिए लिए वोट दिया जाए। राज्य सरकार ने गरीबों के अनाज लूटवाए।

    मरांडी ने कहा कि आज राज्य की स्थिति भयावह है। अपराधी बेलगाम, बेखौफ हैं और जनता डरी-सहमी हुई है। अपराधी व्यापारियों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर रंगदारी मांग रहे। हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून का राज स्थापित करने के लिए हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है। डुमरी उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत के बाद झारखंड नई करवट लेगा।

    उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता। मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी पैसे लिए जा रहे। पदाधिकारी कर्मचारी घूस मांगने की हिम्मत कर रहे क्योंकि, राज्य का मुखिया ही भ्रष्टाचार में शामिल है। महंगे वकील रखकर अपराधियों को बचाने के लिए कोर्ट जा रहे।

    उन्होंने कहा कि जब कोई गलती नहीं की तो फिर ईडी को जवाब देने क्यों नहीं जा रहे। आखिर क्यों डर रहे।उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों का मुंह केस मुकदमों से बंद करना चाहती है। उनके खिलाफ छह जिलों में मुकदमे दर्ज हुए हैं लेकिन वे डरने वाले नहीं। सरकार चाहे तो सभी जिलों में उनके ऊपर मुकदमा करे। उन्हें जांच कराकर कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है। वे तो जांच में पूरी मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ऑफिसर राज्य सरकार के टूल की तरह उपयोग हो रहे।

    उन्होंने ऐसे पदाधिकारियों को जो विधि विरुद्ध काम कर रहे उन्हें सचेत किया। बहुत जल्द उन्हें हिसाब चुकता करना पड़ेगा। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण को समाप्त करने का आह्वान किया है। जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर हेमंत सरकार की नाकामियों, वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, लूट झूठ की बातों को बताने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचन्द्रयान मिशन की सफलता के लिए कैबिनेट ने की वैज्ञानिकों की सराहना
    Next Article केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की
    azad sipahi

      Related Posts

      डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि

      July 27, 2025

      सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक

      July 27, 2025

      आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version